छिंदवाड़ामध्यप्रदेशराजनीतिसिवनी

पेंच टाईगर रिजर्व में अनेक अनिमित्ताएंं,क्षेत्र संचालक से करायी जा रही है जाँच – वन मंत्री

सिवनी विधायक दिनेश राय मुनमुन ने विधानसभा में वन, लोक स्वास्थ्य विभाग एवं जनजाति कार्य विभाग से संबंधित प्रश्रो का प्राप्त किया जबाव

पेंच टाईगर रिजर्व में अनेक अनिमित्ताएंं,क्षेत्र संचालक से करायी जा रही है जाँच - वन मंत्री - Seoni News

सिवनी 20 दिसंबर 2024
सिवनी यशो:- मध्यप्रदेश विधानसभा के जारी शीतकालीन स़त्र में आज पेंच टाईगर रिजर्व सिवनी की जानकारी, विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत समूह पेयजल योजना, स्कूल भवनों की मरम्मत एवं अतिशेष शिक्षकों की जानकारी तथा अनियमितता करने वालों के विरूद्ध कार्यवाही के संबंध मे विधायक दिनेश राय मुनमुन द्वारा तारांकित व अतारांकित प्रश्न किये गये।
विधानसभा क्षेत्र  (Assembly Area) के विधायक दिनेश राय मुनमुन (MLA Dinesh Rai Munmun) द्वारा पेंच टाईगर रिजर्व (Pench Tiger Reserve) के संबंध में किये गये प्रश्न का उत्तर देते हुए राज्य मंत्री वन दिलीप अहिरवार (Minister of State Forest Dilip Ahirwar) ने बताया कि विभाग मे क्षेत्र संचालक के समकक्ष स्तर के अधिकारियों की कमी के कारण पेंच टाईगर रिजर्व सिवनी में दिनांक 31अगस्त 2022 से नियमित क्षेत्र संचालक की पदस्थापना नही की गई है अपितु अतिरिक्त प्रभार में पदस्थापना है। कार्यालय स्थापित होने के पश्चात माह 09/95 से 03/96, 02/97 से 08/97 तथा माह 09/22 से वर्तमान तक नियमित क्षेत्र संचालक के स्थान पर अतिरिक्त प्रभार में पदस्थापना रही है।

प्रशासनिक दृष्टि (administrative perspective) से छिन्दवाडा जिले में पदस्थ अधिकारी जो कि भारतीय वन्य जीव संस्थान (Indian Wildlife Institute) से प्रशिक्षित है को अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। पेंच टाईगर रिजर्व का हिस्सा छिन्दवाडा जिलें में भी आता है तथा अतिरिक्त प्रभार प्रशासनिक दृष्टि से दिया गया है। पेंच टाईगर रिजर्व सिवनी में पदस्थ संचालक, उप संचालक व वन क्षेत्रपालों के शासकीय आवासों में नियम विरुद्ध कार्यरत सुरक्षा श्रमिकों, स्थाई कर्मियों से गृह कार्य कराये जाने, पार्क के मार्ग निर्माण, विश्राम भवनों की मरम्मत, कार्यशाला के नाम से अत्याधिक व्यय व अन्य संबंधि शिकायत पत्रों की जॉच क्षेत्र संचालक, पेंच टाईगर रिजर्व सिवनी से कराई गयी है।

बंडोल समूह पेयजल योजना का समय पर नहीं हुआ कार्य, ठेकेदार पर की गयी है कार्यवाही

पेंच टाईगर रिजर्व में अनेक अनिमित्ताएंं,क्षेत्र संचालक से करायी जा रही है जाँच - वन मंत्री - Seoni News

समूह पेयजल योजना (group drinking water scheme) से संबंधित विधायक दिनेश राय मुनमुन के प्रश्न का उत्तर देते हुए लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री श्रीमती संपतिया उइके (Public Health Engineering Minister Smt. Sampatia Uike) ने बताया कि म.प्र. जल निगम (M.P. Jal Nigam) अंतर्गत निर्माणाधीन बंडोल समूह जल प्रदाय योजना (Bandol Group Water Supply Scheme) का कार्य प्रगतिरत है। इस योजना का कार्य समय-सीमा में पूर्ण नही हुआ जिस पर संबंधित निर्माण ठेकेदार के विरुद्ध निविदा अनुबंध नियमों के तहत विभाग द्वारा कार्यवाही की गयी है। उक्त योजनाओं को समय-सीमा में पूर्ण करने एवं उनके निर्माण में की जा रही अनियमित्ता की सुक्ष्म जॉच के लिए प्रदेश के सिवनी जिले से स्थानीय जनप्रतिनिधियों व संगठनो द्वारा शिकायत पत्र प्राप्त हुए जिसकी जॉच की कार्यवाही प्रचलित है गुण-दोष के आधार पर कार्यवाही की जायेगी, निश्चित समय-सीमा बताया जाना संभव नही है।

स्मार्ट क्लास सामग्री क्रय करने में गड़बड़ी की शिकायते, आयुक्त राजस्व द्वारा करायी गयी जाँच

पेंच टाईगर रिजर्व में अनेक अनिमित्ताएंं,क्षेत्र संचालक से करायी जा रही है जाँच - वन मंत्री - Seoni News

आगे स्कूल भवनों की मरम्मत एवं अतिशेष शिक्षकों की जानकारी से जुडे विधायक दिनेश राय मुनमुन के प्रश्न का उत्तर देते हुए जनजातीय कार्य मंत्री डॉ. कुवर विजय शाह (Tribal Affairs Minister Dr. Kuwar Vijay Shah) ने बताया कि सिवनी जिलें में विभाग के अंतर्गत शासकीय हाई एवं हायर सेकेण्डरी स्कूल (Government High and Higher Secondary School) भवन की विभागीय परिसम्मपतियों के संधारण अंतर्गत मरम्मत कार्य एवं स्मार्ट क्लास के लिए क्रय हेतु वर्ष 2021 से आज दिनांक तक 5 हायर सेकेण्डरी स्कूल (सी.एम.राइज स्कूल) भवन के नाम से आबंटन एवं 57 संस्थाओं में स्मार्ट क्लास हेतु आबंटन प्राप्त हुआ है उक्त कार्य व क्रय शासन द्वारा निर्धारित प्रक्रिया के तहत किये गये है मरम्मत कार्य के संबंध में अनियमित्ता की शिकायत प्राप्त नही हुई है स्मार्ट क्लास सामाग्री क्रय में की गयी अनियमित्ताऐं के संबंध में आयुक्त (राजस्व) जबलपुर संभाग जबलपुर द्वारा जॉच करायी गयी। इसके अलावा विधायक दिनेश राय मुनमुन द्वारा अनियमित्ता करने वालो के विरुद्ध कार्यवाही के संबंध में प्रश्न पूछा गया जिससे जबाब में खाद्य मंत्री गोविंद सिंह राजपूत द्वारा जानकारी एकत्रित किये जाने बात कही गयी।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button