WhatsApp Image 2026-03-17 at 4.22.34 PM (1)
खेलमध्यप्रदेशसिवनी

लो स्कोरिंग वाले हुए आज के मैच

यलगार गोल्ड कप टेनिस क्रिकेट प्रतियोगिता

Seoni 23 Dec 2024
सिवनी यशो:- यलगार गोल्ड कप टेनिस क्रिकेट प्रतियोगिता में आज शानदार 2 मैच खेले गए। पहला मैच साइनिंग स्टार व सिटी बॉयज के मध्य खेला गया। जिसमें सिटी बॉयज ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 45 रनों पर ऑलआउट हो गई। जवाबी पारी खेलने उतरी साइनिंग स्टार ने 4.4 ओवर में ही 9विकेट से जीत अर्जित की। इस मैच में साइनिंग स्टार के अनुभवी गेंदबाज नीरज वर्मा ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 4विकेट लिया ।जिसमें टूर्नामेंट की पहली हैट्रिक भी शामिल हैं ,नीरज वर्मा को मैन ऑफ द मैच दिया। इस मैच के मुख्य अतिथि अभिराज सिंह एवं अनिल जायसवाल थे ।वही आज का दूसरा मैच यलगार व ग्रीन सिटी के मध्य खेला गया।

लो स्कोरिंग वाले हुए आज के मैच - Seoni News

जिसमें ग्रीन सिटी ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए महज 42 रनों पे ऑलआउट हो गई, यलगार क्लब से शानदार गेंदबाजी करते हुए गोलू ने 1ओवर में 1 रन देखकर शानदार 3विकेट लिए । वही ताहिर हुसैन ने 2ओवर ने 5रन देखकर 2 विकेट लिया । इस लक्ष्य का पीछा करते हुए यलगार क्लब ने महज 5 ओवर में 9विकेट से जीत हासिल की। इस मैच के मैन ऑफ द मैच गोलू रहे। इस मैच के मुख्य अतिथि जिले के पत्रकार संघ के अध्यक्ष अयोध्या विश्वकर्मा ,नन्दन श्रीवास्त्री,वाहिद खान एवं विक्की कारपेती रहे । टूर्नामेंट के संरक्षक आसिफ लाल एवं सुशील ठाकुर ने बताया कि कल 24 दिसंबर को शानदार 2 मैच खेले जाएंगे । पहला मैच सुबह 8बजे एमसीसी गोपालगंज व सिंघम के मध्य खेला जाएगा। वहीं 9:30 बजे दूसरा मैच यलगार बी व एक्स आर्मी के मध्य खेला जाएगा।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!