वायुसेना अग्निवीर के पद हेतु मोटिवेशन कैंप का आयोजन 26 से 27 दिसम्बर तक
Seoni 24 December 2024
सिवनी यशो:- जिला रोजगार अधिकारी सिवनी ने जानकारी देकर बताया कि शासन के निर्देशानुसार एवं कलेक्टर सुश्री संस्कृति जैन (Collector Ms. Sanskriti Jain) के निर्देशन में 26 दिसम्बर से 27 दिसम्बर 2024 तक एयर फोर्स अग्निवीर वायु अग्निवीर योजना (air force agniveer air agniveer scheme) अंतर्गत वायुसेना अग्निवीर (air force agniveer) के पद हेतु मोटिवेशन कैंप (Motivation Camp) का आयोजन किया जाना प्रस्तावित है।
उन्होंने बताया कि मोटिवेशन कैंप शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय सिवनी (Government Post Graduate College Seoni) में दिनांक 26 दिसम्बर को प्रात: 11 बजे से दोपहर 01 बजे तक एवं शासकीय महिला महाविद्यालय सिवनी में दोपहर 02 बजे से शाम 04 बजे तक तथा दिनांक 27 दिसम्बर को शासकीय आईटीआई सिवनी (Government ITI Seoni) में प्रात: 11 बजे से 01 बजे तक तथा शासकीय पॉलिटेक्निक महाविद्यालय सिवनी (Government Polytechnic College Seoni) में दोपहर 02 बजे से शाम 04 बजे तक होंगे। उन्होंने बताया जिनकी आयु 17 से 21 वर्ष हो ऐसे इच्छुक बेरोजगार युवक-युवती मोटिवेशन कैंप में सहभागिता कर सकते हैं।



