क्राइमधर्ममध्यप्रदेशराजनीतिसिवनी

निर्दयता पूर्वक ट्रक में भरी गयी गौ माताओं को विधायक दिनेश राय ने तुरंत मुक्त कराया

विधायक दिनेश राय मुनमुन ने कार्यक्रम स्थल का लिया जायजा, आचार्य समता सागर जी महाराज के दर्शन कर आशीर्वाद लिया

Seoni 25 December 2024
सिवनी यशो:- बुधवार, 25 दिसंबर को सिवनी विधानसभा क्षेत्र के विधायक दिनेश राय मुनमुन ने स्थानीय पालीटेक्रिक मैदान में मुख्यमंत्री डाँ. मोहन के आगमन की तैयारियों का जायजा लिया ।
बुधवार को विधायक दिनेश राय मुनमुन जी सिवनी नगर स्थित पालीटेक्निक मैदान पहुंचे। जहां पर आगामी 27 दिसंबर को प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव जी के आगमन पर होने जा रहे कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लिया। इसके पश्चात विधायक श्री दिनेश राय मुनमुन जी मानेगांव मे बनाएं जा रहे हैलीपेड पहुंचे। तथा उपस्थित पीडब्ल्यूडी ई राजकुमार हनुमंते जी से चर्चा कर जानकारी प्राप्त किया।

निर्दयता पूर्वक ट्रक में भरी गयी गौ माताओं को विधायक दिनेश राय ने तुरंत मुक्त कराया - Seoni News

इसके अलावा लखनादौन से सिवनी मार्ग पर ग्राम कुहिया के पास गौवंश से भरे खराब हालत मे खड़े ट्रक को बजरंग दल, हिंदू सेना एवं करणी सेना के युवाओं एवं क्षेत्र वासियों द्वारा पकड़ा गया। इस दौरान सिवनी पहुंचते समय विधायक श्री राय ने रुककर ट्रक को देखा तथा उपस्थितों से जानकारी प्राप्त किया। तथा अधिकारियों से तुरंत बात कर ट्रक मे डबल प्लेटफार्म बनाकर निर्दयता पूर्वक भरी गयी गौ माताओं को तुरंत बाहर निकालने एवं आगे कार्यवाही के आदेश दिया।

इसके पश्चात विधायक श्री राय ने ग्राम सोनाडोंगरी मे स्थित विजय जैन जी के पेट्रोल पंप पर रात्रि विश्राम हेतु ठहरे जैन मुनि आचार्य समता सागर जी महाराज के प्रात: आहार गृहण करते समय दर्शन किया तथा प्रणाम कर आशीर्वाद प्राप्त किया।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button