WhatsApp Image 2026-03-17 at 4.22.34 PM (1)
मध्यप्रदेशसिवनी

नल जल सप्लाई बंद करने से ग्रामीण में आक्रोश

नल जल सप्लाई बंद करने से ग्रामीणों ने चक्का जाम करने का बना लिया था मन

ग्रामीणों का कहना है कि नगर पालिका द्वारा यदि भविष्य में उक्त सप्लाई बंद की जाती है तो उग्र आंदोलन की दी चेतावनी

बंडोल थाना प्रभारी श्रीचंद मरावी ने ग्रामीणों को किया काबू

सिवनी यशो:- सिवनी जिले के ग्राम बंडोल में श्री वनी फिल्टर प्लांट से सिवनी आवर्धन जल प्रदाय योजना से जुड़ी नल जल सप्लाई की जाती है उक्त सप्लाई को नगर पालिका सिवनी द्वारा विगत 3 दिवस से बंद कर दिया गया था इस कारण ग्राम बंडोल में पानी की त्राहि त्राहि मच गई थी इसी कारण ग्रामीणों ने रोड में चक्का जाम करने का मन बनाया था लेकिन बंडोल थाना प्रभारी श्रीचंद मरावी ने ग्रामीणों को काबू किया व जिले के वरिष्ठ अधिकारियों एवं संबंधित विभाग से चर्चा करके नल जल सप्लाई को जोड़ने कहा गया चेंबर से ग्राम बंडोल में पानी प्रदाय किया गया , ग्राम के गणमान्य नागरिकों, उपसरपंच धानसिंह बघेल,श्रीनिवास पप्पू मूर्ति, अजय साहू ,पी.डी यादव, अमित चौरसिया सहित बंडोल थाना प्रभारी श्रीचंद मरावी की उपस्थिति में नल जलप्रदाय से लाइन जोड़ने का कार्य शुरू हुआ
एवं ग्राम में पानी की सप्लाई शुरू हुई

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!