मध्यप्रदेशराजनीतिसिवनी

बाबा जोरावर सिंह और बाबा फतेह सिंह का बलिदान युगों तक याद किया जायेगा – आलोक दुबे

Seoni 26 December 2024

सिवनी यशो:- हमारे देश का इतिहास शूरवीरों और बलिदानियों की गाथा से भरा पड़ा है। लेकिन सिख धर्म के 10वे गुरु गोविंद सिंह के पुत्र बाबा जोरावर सिंह और बाबा फतेह सिंह का बलिदान युगों तक याद किया जायेगा। जिस तरह से उनका बलिदान हुआ उसे हम स्मरण करते हैं तो मन में श्रद्धा का भाव आ जाता है। उन्होंने अपने बलिदान से राष्ट्र को आगे बढ़ाने का काम किया है। छोटी आयु में इन वीर बालकों ने धर्म और सत्य के लिए जो साहस दिखाया, वो हम सबके लिए प्रेरणा का स्रोत है।

बाबा जोरावर सिंह और बाबा फतेह सिंह का बलिदान युगों तक याद किया जायेगा - आलोक दुबे - Seoni News

उक्ताशय की बात भाजपा जिला अध्यक्ष आलोक दुबे द्वारा आज वीर बाल दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रमों के दौरान जारी अपने संदेश में कही गई। श्री दुबे ने कहा कि ‘यह दिन हमें सिख समुदाय के अद्वितीय इतिहास और वीर साहिबजादों की महान शौर्य गाथा को याद दिलाता है, जिन्होंने अपने धर्म, देश और संस्कृति की रक्षा के लिए सबकुछ न्योछावर कर दिया।

भाजपा मीडिया प्रभारी श्रीकांत अग्रवाल ने बताया कि आज वीर बाल दिवस के उपलक्ष्य में सभी मंडलों में विविध कार्यक्रम आयोजित किये जाकर वीरबाल साहबजादों की शाहदत का पुण्यस्मरण किया गया एवं श्रद्धासुमन अर्पित किये गये। इस दौरान आलोक दुबे के साथ भाजपा परिवार के सदस्यों ने गुरुद्वारा गुरू साहिब गुरुनानक वार्ड में सम्मिलित होकर साहब जादों को नमन किया एवं संकीर्तन में भाग लिया। कार्यक्रम मे प्रमुख रूप से जिला उपाध्यक्ष लालू राय ,दीपक नगपुरे, संतोष नगपुरे, अभिषेक दुबे, संजय सोनी, आनंद पंजवानी, राजू यादव, विक्रांत दुबे,आशु सतनामी, मयंक तिवारी, अलोक राय,अमनदीप सिंह भाटिया सहित बडी संख्या मे भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता गण शामिल रहे।

बाबा जोरावर सिंह और बाबा फतेह सिंह का बलिदान युगों तक याद किया जायेगा - आलोक दुबे - Seoni News

इस अवसर पर श्री दुबे ने कहा कि, भाजपा का संकल्प है कि देश की युवा पीढिय़ों को महान वीर बालकों के आदर्श से जोड़े। आज का यह कार्यक्रम सिर्फ श्रद्धांजलि का नहीं है, बल्कि हमारी युवा पीढ़ी को उनकी गौरवशाली गाथा को प्रेरित करने का प्रयास भी है।भाजपा ने हमेशा सिख धर्म और उनकी विरासत का सम्मान किया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में वीर बाल दिवस को राष्ट्रीय बाल दिवस घोषित करना, हमारी सांस्कृतिक धरोहर को संजोने और अपनी आने वाली पीढिय़ों तक पहुंचाने का एक महत्वपूर्ण कदम भी है।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button