WhatsApp Image 2026-03-17 at 4.22.34 PM (1)
मध्यप्रदेशसिवनी

भू अधिकार पत्र वितरण कार्यक्रम स्थागित

सिवनी यशोः- पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के निधन पर सरकार ने 7 दिन का राष्ट्रीय शोक घोषित किया है तथा आज शुक्रवार को पूर्व निर्धारित सभी सरकारी कार्यक्रम रद्द कर दिये है। आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी भू अधिकार स्वामित्व पत्र वर्चुअल वितरण करने वाले थे।सिवनी में आयोजित जिला स्तरीय कार्यक्रम में प्रदेश के मख्यमंत्री डां. मोहन यादव अध्यक्षता करने वाले थे, इस आयोजित कार्यक्रम को पूर्व प्रधानमंत्री के निधन के कारण स्थागित कर दिया गया है।

 दिल्ली के एम्स में गुरुवार रात निधन हो गया। मनमोहन सिंह के निधन से देशभर में शोक की लहर है। केंद्र सरकार की ओर से दुख की इस घड़ी में 7 दिन का राष्ट्रीय शोक घोषित किया गया है।  साथ ही शुक्रवार के सभी सरकारी कार्यक्रम रद्द कर दिए गए हैं। डॉ. मनमोहन सिंह का अंतिम संस्कार राजकीय सम्मान के साथ किया जाएगा।वहीं शुक्रवार को 11 बजे पूर्व प्रधानमंत्री को श्रद्धांजलि देने के लिए कैबिनेट की बैठक होगी।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सहित सभी नेताओं ने शोक संवेदनाएं व्यक्त की है।

पूर्व प्रधानमंत्री के निधन पर 7 दिन का राष्ट्रीय शोक, आज के सरकारी कार्यक्रम रद्द

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!