WhatsApp Image 2026-03-17 at 4.22.34 PM (1)
क्राइममध्यप्रदेशसिवनी

बड़ी मात्रा में गौ मांस सहित, गोकशी के आरोपी पकडे गए

थाना कान्हीवाड़ा द्वारा बड़ी कार्यवाही गौवंश व गौमांस की गौकसी करने वाले अपराधियों को भेजा गया जेल

  सिवनी यशो:- गत दिवस पुलिस अधीक्षक  सुनील कुमार मेहता के द्वारा जारी निर्देशो के पालन में गौकसी करने वाले अपराधियो के विरुद्ध आसूचना संकलन कर सक्त कार्यवाही हेतु प्राप्त मार्गदर्शन व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गुरुदत्त शर्मा ,अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस)केवलारी  आशीष भराड़े के निर्देशन में थाना प्रभारी कान्हीवाड़ा निरीक्षक ओमेश्वर ठाकरे के नेतृत्व में उपनिरीक्षक बलवंत सिंह तेकाम,सउनि.प्रेमकुमार परतेती,प्रआर.457 नंदूलाल उईके,आर.732 महेश ठाकरे, आर.724 हिमांचल बड़गैया, आर.488 अंकित चौरसिया, आर.425 संतोष साहु,आर.348 शिवकुमार करपे,सैनिक 39 आनंद हनवत,सैनिक 28 सतीश उईके की टीम द्वारा कार्यवाही करते हुऐ गौमांस से भरी कार क्रमांक MH-49-AT-1139 को घेराबंदी कर पकड़ा गया ।आरोपी चालक रियाज खान पिता अब्दुल रहमान खान जाति मुसलमान उम्र 27 वर्ष निवासी वार्ड नंबर 15 गाँधीवार्ड नया मोहल्ला थाना कोतवाली जिला सिवनी के कब्जे से भारी मात्रा में कुल 01 क्विंटल 60 किलो गौमांस जप्त कर विधिवत कार्यवाही करते हुए,आरोपी चालक रियाज खान से सक्त पूछताछ पर प्राप्त जानकारी अनुसार उक्त गौमांस वाहिद खान व वसीउल्ला अंसारी निवासी ग्राम खैरी ने काटकर तैयार किया था और रैय्यान खान निवासी हड्डी गोदाम सिवनी के ऑर्डर पर डिलेवरी करने ले जा रहा था ।आरोपियो की विधिवत गिरफ्तारी व सूक्ष्मता से कार्यवाही करते हुए घटना के अन्य आरोपियों की कड़ी व प्रकरण का अनुसंधान किया जा रहा है ।
ज्ञात हो कि आरोपी रैय्यान पिता अय्युब कुरैशी(अय्युब बांस) निवासी हड्डी गोदाम सिवनी भैस काटने की लायसेंस की आड़ में अवैध रुप से गौमांस कटवाकर मंगाने और बैचने का काम कर रहा था।

गिरफ्तार आरोपी
(01) रियाज खान पिता अब्दुल रहमान खान जाति मुसलमान उम्र 27 वर्ष निवासी वार्ड नंबर 15 गाँधीवार्ड नया मोहल्ला थाना कोतवाली जिला सिवनी
(02) रैय्यान पिता अय्युब कुरैशी *(अय्युब बांस)* उम्र 25 वर्ष निवासी वार्ड नंबर 23 टीपू सुल्तान चौक हड्डी गोदाम गोला सेठ के घर के सामने सिवनी थाना कोतवाली सिवनी
(03) वसीउल्ला अंसारी पिता उवैद उल्ला अंसारी उम्र 36 वर्ष निवासी ग्राम खैरी थाना कान्हीवाड़ा
(04) वाहिद खान पिता मोहम्मद रफीक उम्र 41 वर्ष निवासी ग्राम खैरी थाना कान्हीवाड़ा

जप्त मशरुका (कीमत करीब – 3,62,000/-रुपये)

मशरुका : – 01 क्विंटल 60 किलो गौमांस, 01 कार सफेद रंग की क्र.MH-49-AT-1139,02 नग मोबाईल , गौवंश काटने में प्रयुक्त 06 नग धारदार हथियार/औजार ।

सराहनीय भूमिका : – उक्त टीम के अतिरिक्त – सउनि.प्रमोद मालवी,प्रआर.225 संजय यादव, प्रआर.759 अम्बरीश शुक्ला, प्रआर.779 कुन्दन इड़पाचे, प्रआर.719 प्रकाश धुर्वे,प्रआर.86 फूलवंत धुर्वे,प्रआर.424 देवनलाल पंद्रे, आर.501 सोनू उईके, आर.634 सुरेश चौहान,आर.799 धर्मेन्द्र धुर्वे,मआर.567 राधा तेकाम, मआर.777 संतोषी धुर्वे,सैनिक 12 कमलेश शर्मा ।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!