WhatsApp Image 2026-03-17 at 4.22.34 PM (1)
टेक्नोलॉजीमध्यप्रदेशसिवनी

सिवनी जिले के सभी विद्यार्थियों को मिलेगा अटल टिंकरिंग लैब का फायदा

Seoni 31 December 2024

सिवनी यशो:- विगत शुक्रवार को अरूणांचल पब्लिक स्कूल में सिवनी एवं कुरई ब्लॉक के समस्त शासकीय एवं अशासकीय संस्थाओं के प्राचार्यों एवं अटल लैब इंचार्ज की बैठक आयोजित की गई।
इस बैठक में नीति आयोग नई दिल्ली द्वारा नियुक्त रीजनल मेंटर डॉ अरविंद जनार्दन लोढ़ा, रीजनल अटल सारथी हेड साईंखेड़ा की जी एच रायसोनी यूनिवर्सिटी से पधारे प्रमुख डॉ संदीप पेटकर, डीन डॉ अधीर गोयल, अटल रीजनल मेंटर सुमित टहलवानी, संस्था के संचालक डॉ रमाशंकर अग्रवाल उपस्थित थे।

इस आवश्यक बैठक में सभी को अटल टिंकरिंग लैब के लाभ एवं आगे आने वाले समय में तकनीकी युग में छात्र छात्राओं की भूमिका के बारे में जानकारी दी गई।कार्यक्रम की शुरुआत प्राचार्या सुश्री अभिलाषा श्रीवास्तव की अध्यक्षता में उप प्राचार्या श्रीमती प्रीति तिवारी द्वारा अटल टिंकरिंग लैब के बारे में जानकारी देने के साथ अतिथियों के स्वागत से की गई। इस बैठक में सिवनी एवं कुरई ब्लॉक के समस्त शासकीय एवं अशासकीय संस्थाओं के लगभग 15 संस्थाओं के प्राचार्यों एवं अटल टिंकरिंग लैब प्रभारी उपस्थित थे। कार्यक्रम में समस्त अतिथियों के परिचय के साथ अटल टिंकरिंग लैब की स्थापना के उद्देश्य एवं विद्यार्थियों को आगे होने वाले इनके लाभ के विषय में संस्था प्रमुखों को बताया गया। रीजनल मेंटर डॉ अरविंद जनार्दन लोढ़ा द्वारा अटल टिंकरिंग लैब को सफल रूप से चलाने हेतु नीति आयोग द्वारा अटल सारथी योजना के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई जिससे सिवनी जिले एवं कुरई ब्लॉक में अध्ययनरत सभी विद्यार्थियों को अटल टिंकरिंग लैब का फायदा मिल सके।उन्होंने यह भी बताया कि अरुणाचल पब्लिक स्कूल को अटल सारथी योजना के अंतर्गत क्लस्टर हेड बनाया गया है जिसमें जिले के सभी छात्र छात्राएं एवं शिक्षक आकर प्रशिक्षण प्राप्त कर सकते हैं, तथा नवीन आविष्कारों को कर सकते हैं। इसके साथ ही नीति आयोग की PPP (Public-Property Partnership) योजना के बारे में जानकारी दी गई जिससे विद्यालय भविष्य में अपने विद्यालयों मे अटल टिंकरिंग लैब की स्थापना कर सकते हैं एवं नीति आयोग की योजनाओं का लाभ ले सकते हैं।

डॉ संदीप पेटकर जी के द्वारा जानकारी दी गई कि रायसोनी विश्वविद्यालय साईखेड़ा में सभी क्षेत्रों जैसे टेक्नोलॉजी फार्मेशी, एग्रीकल्चर एवं नवीन टेक्नोलॉजी आदि किसी भी क्षेत्र में कोई भी मार्गदर्शन प्राप्त करना हो वे हमेशा सभी छात्र छात्राओं एवं शिक्षकों के साथ रहेंगे और हर संभव सहायता प्रशिक्षकों के माध्यम से अवश्य करेंगे। डॉ अधीर गोयल द्वारा आगामी दिनों में होने वाले प्रशिक्षण एवं नवीन आविष्कारों पर आयोजित होने वाली प्रतियोगिताओं की जानकारी दी गई। सुमित टहलवानी द्वारा अटल टिंकरिंग लैब में आने वाली समस्याओं का समाधान कैसे किया जाए कि जानकारी दी गई।

अरुणाचल पब्लिक स्कूल के संचालक डॉ रमाशंकर अग्रवाल ने आश्वाशन दिया कि वे अरुणाचल पब्लिक स्कूल के अटल टिंकरिंग लैब को सिवनी जिले के समस्त छात्र छात्राओं के लिए खुला रखेंगे एवं सप्ताह में कम से कम दो घंटे छात्र छात्राएं अपने शिक्षकों के साथ आकर प्रशिक्षण प्राप्त कर सकते हैं।

इसके पश्चात प्रश्न उत्तर के सत्र में सभी उपस्थित अतिथियों के प्रश्नों का समाधान किया गया।इसके बाद अरुणाचल पब्लिक स्कूल के छात्र छात्राओं के द्वारा बनाए गए मॉडल्स ड्रोन, स्मार्ट कार, सोलर ऊर्जा से संचालित का निरीक्षण अतिथियों द्वारा किया गया। छात्र छात्राओं को कुछ आवश्यक सुझाव देते हुए उनके कार्यों की सराहना की गई। अंत में प्राचार्या अभिलाषा श्रीवास्तव के द्वारा आभार प्रदर्शन के साथ कार्यक्रम का समापन क्या गया।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!