सेवा निवृत्त हुए 24 कर्मचारियों को किया गया पी.पी.ओ. वितरण
Seoni 31 December 2024
सिवनी यशो:- कलेक्टर सुश्री संस्कृति जैन द्वारा जिले के विभिन्न विभागों के सेवानिवृत्त हुए 24 शासकीय सेवकों को पेंशन पेमेन्ट आर्डर (पी.पी.ओ.) का वितरण किया गया। इस अवसर पर अपर कलेक्टर सीएल चनाप, जिला कोषालय अधिकारी, अति. जिला पेंशन अधिकारी, सहायक पेंशन अधिकारी धनेन्द्र कुमार उईके सहित अन्य संबंधित अधिकारियों की उपस्थिति रही। कलेक्टर सुश्री जैन द्वारा पीपीओ वितरण कार्यक्रम में सेवानिवृत्त कर्मचारियों के शासकीय सेवा के दौरान किये गये कार्यों की सराहना करते सभी सेवानिवृत्त कर्मचारियों को पौधे भेंट कर उनके सुखद एवं उज्जवल भविष्य की कामना की।
इन्हें किया गया पीपीओ का वितरण-
असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर श्रीमति सविता राज, सहायक शिक्षक राजकुमार यादव, वनपाल ओम प्रकाश बिसेन, प्राथमिक शिक्षक श्रीमति आयशा बी, सहायक ग्रेड-2 सतीश कुमार नेथन, बीईई रामनाथ बागेश्वर, वनरक्षक पूनाराम ओगारे, सहायक शिक्षक अमर लाल पूसाम, भृत्य सुरेंद्र कुमार सनोडिया, लेब टेक्नीशियन संजय कुमार पचपाण्डे, व्याख्याता अरविंद कुमार चौरिसिया, सहायक शिक्षक जनक सिंह परते, भूत्य श्रीमति ओमवती बाई सनोडिया, सहायक शिक्षक सुरेश प्रसाद पटले, शीघ्रलेखक शिवदयाल नरेती, सहायक ग्रेड-2 मुकुंद कुमार तिवारी, दंत परिचरक श्रीमति सावित्री बई नाविक, प्रधान पाठक संजय कुमार व्यास, माध्यमिक शिक्षक विनोद कुमार बेले, प्रधान आरक्षक राधे कृष्ण उपाध्याय, एएनएम श्रीमति उर्मिला चंद्रवंशी, सहायक शिक्षक श्रीमति शिवकली ठाकुर, सहायक शिक्षक तेजलाल बघेल, एएनएम कुमारी पुष्पलता ठाकुर।






