बाघ का आतंक बढ़ा, दो मवेशियों को बाघ ने फिर बनाया गारा
ग्राम खैरी टोला के पास खेतों पर मिले बाघ के पगमार्क, छपारा वन अमले ने मौके पर पहुंच ग्रामीणों को सतर्कता बरतने को कहा
Seoni 05 January 2025
छपारा यशो:- विगत 20 दिसम्बर से बडोंल के ग्राम गोरखपुर कलां के पास में मवेशियों को शिकार बनाया था बाघ की क्षेत्र में आमद से ग्रामीणों में दहशत का वातावरण बना हुआ है। वहीं 5 जनवरी को सुबह ग्राम खैरी टोला से एक किसान के खेत में बंधे हुए दो मवेशियों को बाघ ने अपना शिकार बना लिया किसान के खेत में बाघ के पगमार्क देखें गये है । बाघ की उपस्थिती और मवेशियों को बाघ ने अपना गारा बना लिया इस बात की सूचना किसान ने वन विभाग छपारा को दे दी है ।
प्राप्त जानकारी अनुसार छपारा से लगभग चार किलोमीटर दूर बैंनगंगा नदी के किनारे स्थित ग्राम खैरी टोला के रास्ते से लगे खेत में बाघ ने दो मवेशियों के उपर हमला कर मौत के घाट उतारा खेतों में बाघ के पगमार्क देखें गए ।
सूचना पर संज्ञान लेते हुए दोपहर लगभग 1 बजे छपारा वन परिक्षेत्र अधिकारी शरद सिंह एवं डिप्टी रेंजर चंद्रविनय सिंह मौके पर वन अमले सहित पहुंचे और वहां बाघ के पगमार्क की जांच कर बाघ के होने की संभावना व्यक्त की गई । वहीं ग्राम खैरी टोला एवं क्षेत्रीय ग्रामों में विशेष
सतर्कता बरतने को कहा गया है साथ ही कृषकों को रात्रि के समय कृषि कार्य में खेतों में नहीं जाने के लिए कहा गया है रेंजर शरद सिंह ने बताया कि उक्त बाघ ने बीती रात खैरी टोला के कृषक तिलकराज मरावी के खेत में बंधे हुए दो मवेशियों को शिकार बनाया है । उक्त स्थान पर बाघ को ट्रेक करने के लिए सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे साथ ही पूरे वन अमले को आवश्यक निर्देश दिए गए हैं क्षेत्रीय जनों से भी सतर्क रहने की अपील की गई है । बाघ के पगमार्क छपारा के बैंनगंगा नदी के किनारे ग्राम देवरी कलां के पास के खेतों में देखें गए। एक पखवाड़े से बाघ की आमद से आमजनों में दहशत का माहौल बना हुआ है ।




