WhatsApp Image 2026-03-17 at 4.22.34 PM (1)
मध्यप्रदेशसिवनी

आबादी क्षेत्र में बाघ का आतंक, देवी प्रसाद पर किया हमला

Seoni 01 January 2025
सिवनी यशो:- जिले के अनेक क्षेत्रों में बाघ जंगल से निकलकर आबादी एरिया में आकर मनुष्यों तथा पालतू जानवरों को शिकार बना रहे है । वन विभाग के कर्मचारी अधिकारी वनों की सुरक्षा छोड़कर आबादी एरिया में बाघ से होने वाले नुकसान और बाघ की सुरक्षा में जुटे रहते है । पिछले कुछ दिनों से सिवनी विधानसभा एवं केवलारी विधानसभा क्षेत्र के ग्रामों में बाघ की उपस्थिती ग्रामीणों के लिये दहशत का कारण बनी हुई है ।

नये वर्ष के पहले दिने कान्हीवाड़ा क्षेत्र के गहरानाला के समीप एक बाघ घूम रहा है जिसने देवी प्रसाद ठाकुर जामुनपानी निवासी पर हमला कर दिया । जानकारी के अनुसार पतरई क्षेत्र के जंगल से बाघ आबादी वाले क्षेत्र में प्रवेश कर गया है बाघ की उपस्थिती से ग्रामीण कृषको में दहशत का वातावरण बना हुआ है ।

इस संबंध में केवलारी परिक्षेत्र के परिक्षेत्र अधिकारी विवेक बघेल से चर्चा की गयी तो उन्होंने बताया कि हिनोतिया के समीप दो खेतों के बीच में एक नालानुमा स्थान है जहाँ बहुत घनी झाडिय़ाँ लगी हुई है बाघ उसी स्थान पर था जिसकी लोकेशन के लिये काफी प्रयास किये गये ड्रोन से भी लोकेशन स्पष्ट नहीं हो रही थी । जिस व्यक्ति पर बाघ ने हमला किया उसे बार बार मना किया जा रहा था परंतु वह ड्रिंक किये हुये था और बाघ के समीप जा रहा था बाघ ने उस पर हमला कर दिया ।

घायल के संबंध में वन विकास निगम की डीएफओ भारती ठाकरे ने बताया कि घायल के हाथ में बाघ ने पंजा मारा है जिसका इलाज परिक्षेत्र अधिकारी विवेक बघेल द्वारा कराया जा रहा है । घायल व्यक्ति ड्रिंक किये था उसे बाघ के लोकेशन एरिया में जाने से मना किया जा रहा था परंतु वह बार बार वहीं जा रहा था। बाघ ने उसे हल्का सा पंजा मारा था उसकी स्थिती सामान्य थी ।
एसडीओ वन विकास निगम द्वारा बताया गया कि घायल देवी प्रसाद का इलाज का जिला अस्पताल में किया जा रहा है ।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!