क्राइमछिंदवाड़ामध्यप्रदेश

कॉम्बिंग गश्त के दौरान 22 स्थायी एवं 90 गिरफ्तारी सहित कुल 112 वारंटियों गिरफ्तार

Chhindwara 05 January 2025
छिन्दवाड़ा यशो:- प्रदेश स्तरीय रात्रि काम्बिंग गश्त के संबंध में पुलिस मुख्यालय भोपाल (म.प्र.) द्वारा दिये गये निर्देशानुसार जिले में अवैध गतिविधियों में लिप्त व्यक्तियो की निरंतरज्धरपकड़ व अवैध कार्यो में संलिप्त व्यक्तियों / अपराधियों तथा अपराधों पर अंकुश लगाने व जिले में कानून व्यवस्था बनाये रखने व आदतन अपराधियों पर शिकंजा कसने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक छिंदवाड़ा श्री अजय पांडे द्वारा विशेष ऑपरेशन चलाकर निरंतर कार्यवाही करने के निर्देश पर छिंदवाड़ा में दिनांक 05 जनवरी को रात्रि में शहर व देहात के थाना क्षेत्रो पर कॉम्बिंग ऑपरेशन के दौरान कॉम्बिंग गस्त अनुभागवार पुलिस बल को अलग–अलग स्थानो पर एकत्रित किया जाकर राजपत्रित अधिकारियों द्वारा पुलिस बल को ब्रीफ किया गया उसके बाद अलग–अलग क्षेत्रो में कॉम्बिंग गस्त के लिये रवाना किया गया ।

पुलिस टीम द्वारा स्थायी/गिरफ्तारी वारंटियो की धरपकड़ हेतु प्रत्येक थाने में अलग-अलग पुलिस टीम तैयार कर वारंटियो की गिरफ्तारी हेतु मुखबिर तंत्र सक्रिय कर तकनीकी शाखा (सायबर सेल) के सहयोग एवं नाकाबंदी / दबिश देकर एक ही रात्रि में औचक नाईट काम्बिंग ऑपरेशन चलाकर 22 स्थाई व 90 गिरफ्तारी , इस प्रकार कुल 112 वारंटियो को दबिश / घेराबंदी / नाकाबंदी कर गिरफ्तार किया गया, सभी गिरफ्तारशुदा वारंटियों को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जावेगा ।

जिलें में सर्वाधिक वारंट की तामीली के क्रम में अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) चौरई सौरभ तिवारी के नेतृत्व में थाना चौरई द्वारा कांबिग गस्त के दौरान लगातार टीम गठित कर सर्वाधिक वारंट तामील किया गया, जिसमें 03 स्थायी व 16 गिरफ्तारी , इस प्रकार कुल 19 वारंट तामील कर वारंटियो को गिरफ्तार किया गया व अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) परासिया श्री जितेन्द्र जाट के नेतृत्व में थाना परासिया द्वारा गठित टीम ने कुल 03 स्थायी व 09 गिरफ्तारी, कुल 12 वारंटियो को गिरफ्तार किया तथा थाना चांदामेटा द्वारा गठित टीम ने 02 स्थायी वारंट व 08 गिरफ्तारी वारंट कुल 10 वारंटियो को गिरफ्तार किया गया, पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा सर्वाधिक वारंट तामीली एवं स्थायी वारंट तामील करने वाली पुलिस टीम को पुरुस्कृत करने की घोषणा की गई हैं ।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button