Mon, 23 Nov 2026 | 02:41:54 PM
Dainik Yashonnati
Breaking News Exclusive
कान्हीवाड़ा में घर-घर कचरा संग्रहण शुरू, कामता में बनेगा स्वागत द्वार रिश्ता मेरे श्याम से’ भजन संध्या में झूमे श्याम प्रेमी, राहुल अंचल ने बांधा समां छपारा बस स्टैंड पर यात्री प्रतीक्षालय के पास बनेगा सुलभ शौचालय, प्रशासन ने हटाया अतिक्रमण चक्रवात के असर से बदला मौसम, दिनभर काले बादलों ने डाला डेरा पेंच नहर का पानी नहीं पहुंचा, खेतों में बोया महंगा बीज बर्बाद होने की आशंका संभाग स्तरीय महिला कबड्डी में सिवनी ने हासिल किया उपविजेता का खिताब छुट्टी पर घर आए BSF जवान की सड़क हादसे में मौत, अज्ञात वाहन ने बाइक को मारी टक्कर संत नामदेव महाराज ने दिया सामाजिक एकता, समानता और भक्ति का संदेश : सांसद बंटी विवेक साहू मध्यप्रदेश वेटलिफ्टिंग चैंपियनशिप के लिए छिंदवाड़ा के 8 खिलाड़ियों का चयन आग से निपटने अब तैयार रहेंगे नगरीय निकायों के फायर स्टाफ, विशेष प्रशिक्षण में सिखाए आपातकालीन बचाव के गुर कान्हीवाड़ा में घर-घर कचरा संग्रहण शुरू, कामता में बनेगा स्वागत द्वार रिश्ता मेरे श्याम से’ भजन संध्या में झूमे श्याम प्रेमी, राहुल अंचल ने बांधा समां छपारा बस स्टैंड पर यात्री प्रतीक्षालय के पास बनेगा सुलभ शौचालय, प्रशासन ने हटाया अतिक्रमण चक्रवात के असर से बदला मौसम, दिनभर काले बादलों ने डाला डेरा पेंच नहर का पानी नहीं पहुंचा, खेतों में बोया महंगा बीज बर्बाद होने की आशंका संभाग स्तरीय महिला कबड्डी में सिवनी ने हासिल किया उपविजेता का खिताब छुट्टी पर घर आए BSF जवान की सड़क हादसे में मौत, अज्ञात वाहन ने बाइक को मारी टक्कर संत नामदेव महाराज ने दिया सामाजिक एकता, समानता और भक्ति का संदेश : सांसद बंटी विवेक साहू मध्यप्रदेश वेटलिफ्टिंग चैंपियनशिप के लिए छिंदवाड़ा के 8 खिलाड़ियों का चयन आग से निपटने अब तैयार रहेंगे नगरीय निकायों के फायर स्टाफ, विशेष प्रशिक्षण में सिखाए आपातकालीन बचाव के गुर

खेल महाकुंभ से जिले की प्रतिभाओं को आगे बढऩे का अवसर मिलेगा - बंटी विवेक साहू

खेल महाकुंभ से जिले की प्रतिभाओं को आगे बढऩे का अवसर मिलेगा - बंटी विवेक साहू
शेयर करें:

स्कूल के सभी विद्यार्थी खेल प्रतियोगिता में भाग ले सांसद ने खेल महाकुंभ को लेकर जिले के सभी स्कूलों के खेल अधिकारियों,खेल संघों की बैठक कर चर्चा की 12 जनवरी से 19 जनवरी तक आयोजित की जाएगी विभिन्न खेल प्रतियोगिता

Chhindwara 05 January 2025 छिन्दवाड़ा यशो:- भाजपा खेल प्रकोष्ठ के तत्वावधान में सांसद खेल महाकुंभ का 12 जनवरी से 19 जनवरी तक आयोजन किया जा रहा है जिसमें विभिन्न खेलों का आयोजन किया जाएगा इसको लेकर सांसद  बंटी विवेक साहू ने जिले भर के स्कूलों से आए सभी खेल अधिकारियों की पूजालॉन में बैठक लेकर उनसे चर्चा की और सांसद खेल महाकुंभ में सभी स्कूलों के विद्यार्थियों को विभिन्न खेलों में भाग लेने के प्रेरित करने के लिए कहा। सांसद ने कहा की सांसद खेल महाकुंभ से जिले की प्रतिभाओं को आगे बढऩे का अवसर मिलेगा, इस मंशानुसार अनुसार खेल महाकुंभ का आयोजन किया जा रहा है। हमारा प्रयास है कि जिले का हर बच्चा, विद्यार्थी इसमें भाग ले । सांसद ने कहा कि बच्चों के अंदर जो प्रतिभाएं छुपी रहती है जब उन्हें अवसर मिलता है तो सामने आती है इस महाकुंभ में प्रयास करेंगे कि हर स्कूल का बच्चा इसमें भाग लें और उन्हें अवसर मिले यह खेल महाकुंभ विवेकानंद जयंती युवा दिवस 12 जनवरी प्रारंभ हो रहा है, सांसद ने सभी अभिभावकों से निवेदन किया है कि वे सांसद खेल महाकुंभ में भाग लेने के लिए अपने बच्चों को प्रेरित करें और प्रतियोगिता से जुड़े । सांसद ने कहा कि मेरा प्रयास रहेगा कि छिंदवाड़ा के खिलाड़ी राष्ट्रीय ,अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खेलकर अपने माता-पिता स्कूल का नाम रोशन करें। बैठक में महापौर विक्रम आहके,जिला शिक्षा अधिकारी जी.एस. बघेल, वरिष्ठ भाजपा नेता राजू नरोटे,नितिन खंडेलवाल एवं जिले भर के स्कूलों के खेल अधिकारी उपस्थित थे। इन खेलों का किया जा रहा आयोजन सांसद खेल महाकुंभ में आयोजित किए जा रहे विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में फुटबॉल क्रिकेट टेनिस बॉल, कबड्डी , वालीबाल , कैरम, बास्केटबॉल, शतरंज, हॉकी,खो खो,बैडमिंटन, पावरलिफ्टिंग वेटलिफ्टिंग, बॉडीबिल्डिंग, टेबल टेनिस, लॉन टेनिस , साइकिलिंग , एथलेटिक्स कुश्ती हैंडबॉल योगासन, तीरंदाजी , बुशू, स्केटिंग , रस्साकस्सी, दिव्यांगजन खेल प्रतियोगिता, रोप स्किपिंग, नेट बाल, पतंग प्रतियोगिता , शूटिंग, मैराथन आदि शामिल है जिसमें प्रतियोगिता के विजेता,उप विजेता खिलाडिय़ों और टीमों को प्रमाण पत्र ट्रॉफी मेडल प्रदान कर सम्मानित किया जाएगा।

विद्यालय स्तर पर खेलकूद प्रतियोगिता

सांसद खेल महाकुंभ के तहत विद्यालय स्तर पर कक्षा 1 से 5 ,6 से 7 तथा 9 से 12 तक के समस्त विद्यालयों में खेलकूद प्रतियोगिताओं का संचालन 10 जनवरी तक किया जावेगा जो विद्यालय स्तर तक सीमित होगा । इसके पश्चात विभिन्न खेल 12 जनवरी से 19 जनवरी के मध्य 32 खेलों की जिला स्तरीय प्रतियोगिताओं का संचालन किया जाएगा 12 जनवरी से आरंभ होने वाले खेलों हेतु खिलाडिय़ों को आवश्यक रूप से पंजीयन फॉर्म भरना होगा जिसकी अंतिम तिथि 8 जनवरी तय की गई है। बैठक के अंत में खेल महाकुंभ संयोजक नितिन खंडेलवाल एवं खेल प्रकोष्ठ संयोजक अंकित सोलंकी ने आभार व्यक्त किया ।