WhatsApp Image 2026-03-17 at 4.22.34 PM (1)
छिंदवाड़ामध्यप्रदेशव्यापारहेल्थ

पोलिथिन की पन्नी में दी जा रही चाय इससे कैंसर होने की सम्भावना

होशियार होटल वाले भूरे रंग की एक पन्नी अलग से देते है जिससे पता न चले कि पोलिथिन में चाय दी

Chhindwara 05 January 2025
पोलिथिन की पन्नी में चाय देने का चलन है, नगर की सभी होटलों में पन्नी में गरम चाय दी जा रही है यह सवविदित है कि पोलिथिन की पन्नी में चाय देने से कैंसर जैसी गम्भीर बीमारी फैलती है गरम चाय में पोलिथिन के बारिक कण शरीर में जाते है, जिससे कैंसर होने की सम्भावनयें होती है।

पिछले कई दिनों से इसे बन्द करने के लिए हमारी मूहिम चल रही है, जो समाचार छपते है उसे हम नगर निकायों के कमिश्नर एवं सी.एम.ओ को भेजते है किन्तु अभी तक जिले का कोई नगर निकाय जागा नहीं है।

समाचार छपने से होटल वाले थोड़े होशियार हो गये है, वे पोलिथिन चाय देने के बाद एक भूरे रंग की पन्नी देते है जिसमें भरकर पोलिथिन वाली चाय ले जाते है जिससे दिखता नहीं है कोई पालिथिन में चाय ले जा रहा है, पोलिथिन में चाय देने की बिमारी छिंदवाड़ा जिले में अकेली नहीं प्रदेश स्तर पर है इसके लिए प्रदेश शासन को जागना होगा।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!