मध्यप्रदेशराजनीतिसिवनी

किसी भी वक्त हो सकती है भाजपा जिलाध्यक्षों की घोषणा

Seoni 06 January 2025
सिवनी यशो:-मध्य प्रदेश भाजपा में जिला अध्यक्षों की नियुक्ति को लेकर बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है 0 5 जनवरी को नये जिला अध्यक्षों की घोषणा की बड़ी संभावना थी परंतु कई जिलों मे फंसे पेंच के कारण सूची जारी नहीं हुई परंतु जानकारी के अनुसार सभी जिलों की स्थिती को फाइनल कर लिया गया है किसी भी समय भाजपा अपने जिलाध्यक्षों की अधिकृत घोषणा कर सकती है । भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने भी 06 जनवरी को एक न्यूज चैनल को दिये अपने इंटरव्यू में इस बात की संभावना व्यक्त की है कि आज या कल में भाजपा की सूची जारी की जा सकती है ।

यहाँ बता दें कि प्रदेश अध्यक्ष चुनाव के पर्यवेक्षक धर्मेंद्र प्रधान 10 जनवरी तक मध्य प्रदेश पहुँचकर प्रदेेश भाजपा अध्यक्ष के चुनाव की कार्यवाही प्रारंभ करेंगे इससे पहले भारतीय जनता पार्टी के सभी जिला अध्यक्ष घोषित हो जाएंगे। जानकारी के अनुसार आज 06 जनवरी को बीजेपी के अधिकांश जिला अध्यक्षों का ऐलान कर दिया जायेगा जिसकी पूरी तैयारी भाजपा ने कर ली है जो कुछ स्थानों पर घोषणा नहीं हो सकेगी वहाँ अगले दिन घोषणा कर दी जायेगी । जानकारी के अनुसार प्रदेश चुनाव प्रभारी धर्मेन्द्र प्रधान के पहुँचने पर समस्त जिला अध्यक्षों को भोपाल प्रदेश कार्यालय में उपस्थिती देना होगा । जहाँ प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष के लिये रायशुमारी होगी । जानकारी के अनुसार कुछ जिलों के अध्यक्ष को दुबारा मौका दिया जायेगा परंतु यह स्थिती उन्हीं जिलों में होगी जहाँ जिलाध्यक्ष का कार्यकाल एक दो साल ही हुआ है ।

भाजपा जिलाध्यक्षों के चयन के लिये भोपाल में जिलावार महामंथन जारी

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button