खेलसिवनी

एसपीएल में आज भी 8 मैच खेले गये, ओपन वर्ग के 4 और वेटरन वर्ग के 4 मैच हुए, सुबह का

Seoni 06 January 2025

सिवनी यशो:- पहला मुकाबला प्रेस क्लब एवं सद्भाव सिवनी सुपर किंग के मध्य खेला गया जिसमें सद्भभाव ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 68 रन बनाये जवाब मे प्रेस क्लब ने 7.2 व में 72 रन बनाकर या मैच जीता इस मैच के मैन ऑफ द मैच जावेद खान रहे जिन्होंने 20 रन बनाकर 3 विकेट लिए।

एसपीएल में आज भी 8 मैच खेले गये, ओपन वर्ग के 4 और वेटरन वर्ग के 4 मैच हुए, सुबह का - Seoni News

दूसरा मैच न्यू ग्रीन सिटी एवं यलगार क्लब के मध्य हुआ इसमें न्यू ग्रीन सिटी ने 8 ओवर पर 77 रन बनाए जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी टीम यलगार ने 7.2 ओवर में यह मैच जीत लिया इस मैच के मैन ऑफ द मैच गन्नू माना ठाकुर रहे, जिन्होंने शानदार 4 विकेट लिए ।

तीसरा मैच न्यू ग्रीन सिटी एवं ब्रदर्स क्लब के मध्य खेला गया जिसमें न्यू ग्रीन सिटी की तरफ से सोनू ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 3 चौके और 6 छक्को की मदद से 48 रन बनाकर टीम को 107 के लक्ष्य पर पहुंचा, वहीं ब्रदर्स क्लब इस लक्ष्य को पाने की भरपूर कोशिश की लेकिन 92 रन ही बना पायी इस मैच के मैन ऑफ द मैच सोनू रहे !
चौथा मैच ट्राइबल क्लब एवं पैंथर क्लब के मध्य खेला गया जिसमें पैंथर क्लब ने पहले बैटिंग करते हुए 97 रन बनाए जवाब में ट्रेबल क्लब 80 रन ही बना पाई और यह मैच पैंथर क्लब ने जीत लिया मैच के मेन ऑफ द मैच टीनू पंद्रे रहे,
ओपन वर्ग के अंतरगत आज का
पहला मैच राइजिंग स्टार एवं नानू 11 के मध्य खेला गया जिसमें राइजिंग स्टार के खिलाडी हन्जला ने तूफानी बेटिंग करते हुए 16 बाल मे 66 रन 2 चौके और 9 छक्को की मदद से आठ ओवरों पर 110 रन 5 विकेट के नुकसान पर बनाए ,जवाब में नानू 11 की तरफ से अशफ़ाक की धुआंधर बल्लेबाजी के चलते 3 चौके और 5 छक्कों कि मदद से मात्र 7 ओवर मे यह मैच जीत लिया, इस मैच के मैं ऑफ द मैच अशफ़ाक रहे ।

एसपीएल में आज भी 8 मैच खेले गये, ओपन वर्ग के 4 और वेटरन वर्ग के 4 मैच हुए, सुबह का - Seoni News

दूसरा मैच एस टी 11 एवं आरसीसी मोहगांव के मध्य खेला गया जिसमें आरसीसी मोह गाँव ने पहले बेटिंग करते हुए 105 रन बनाये जवाब मे एस टी 11 भी 8 ओवर मे 105 रन बना कर यह मैच ड्रॉ कर लिया ।

तीसरा मैच नानू 11 एवं फ्रेंड्स क्लब के मध्य खेला गया जिसमें नानू 11 ने पहले बल्लेबाजी करते हुए तूफानी बल्लेबाज अशफ़ाक खान ने 7 चौके 7 छक्के लगाकर 74 रन बनाए वहीं सद्दाम रफ़्तार ने ताबड़तोड़ 61 रन की पारी खेलकर टीम को 149 पर पहुंचा दिया, जवाब में फ्रेंड्स क्लब ने 8 ओवरों पर मात्र 88 रन बनाए और यह मैच नानू 11 ने जीत लिया इस मैच के भी मैन ऑफ द मैच अशफ़ाक खान रहे ।

आज के दिन का अंतिम मुकाबला एस टी 11 एवं फ्रेंड्स क्लब के मध्य खेला गया जिसमें एस टी 11 ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 5 ओवर मे 60 रन बनाए जवाब में फ्रेंडस क्लब ने मात्र 3.1 ओवर में यह मैच जीत लिया, जिसके मेन ऑफ द मैच कासिम रहे जिन्होने मात्र 11 बाल मे 33 रन का योगदान दिया प्रतियोगिता के अंतरगत कल भी आठ मैच खेले जाएंगे, वेटर्न वर्ग के चार और ओपन वर्ग के चार मैच खेले जायेंगे, सभी दर्शकों और किक्रेट प्रेमियों से बढ़ चढ़कर इस प्रतियोगिता में का लुत्फ़ उठाने का अनुरोध है ।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button