खींचतान में अटकी, पर आज भाजपा जिलाध्यक्षों की घोषणा संभावित
Seoni 07 January 2025
सिवनी यशो:- भारतीय जनता पार्टी मध्यप्रदेश (Bharatiya Janata Party Madhya Pradesh) के जिलाध्यक्षों की घोषणा का प्रदेश के हर जिले में बेसब्री से इंतजार हो रहा है । वहीं जानकारी है कि कुछ जिलों में नेता अपने पसंद का जिला अध्यक्ष बनबाने पर अड़े हुये है तो वहीं महिलाओं को जिलों में प्रतिनिधित्व देने पर जद्दो जहद जारी है । प्रदेश के बड़े जिलों में नेताओं की परस्पर सहमति नहीं बनने से मामला अटक रहा है । सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार लगभग 45 जिलों पर सहमति बन गयी है लेकिन प्रदेश के बड़े जिलों में सीनियर नेताओं में एक नाम पर सहमति नहीं बन पा रही है । सत्ता और संगठन में समन्वय बनाने के लिये प्रयास किये जा रहे है । जानकारी के अनुसार प्रदेश संगठन के जिम्मेदार पदाधिकारी जिलाध्यक्षों की घोषणा के लिये केन्द्रीय नेतृत्व से मशबिरा कर रहे है ।
भाजपा का प्रदेश और राष्ट्रीय संगठन एक साथ सभी जिलों की घोषणा करना चहता है पर मध्यप्रदेश में ऐसा होते हुये नहीं दिख रहा है । कुछ बड़े जिलों सहित अन्य ऐसे जिले जहाँ सहमति नहीं बन रही है ऐसे जिलों को होल्ड किया जा सकता है और आज रात तक सूची जारी की जा सकती है ।
सिवनी जिले भी होल्ड हो सकता है हालांकि होल्ड होने का कोई कारण नहीं है क्योकि पहली बार ऐसा हुआ है जब जिले से संबंधित दोनों सांसदों एवं दोनों विधायकों ने एक राय से पैनल दिया है वहीं कार्यकत्र्ता पदाधिकारियों ने रायशुमारी में अपने पसंद जाहिर कर दी है परंतु अध्यक्ष बनने के दावेदार इतने सक्षम है कि नेतृत्व पर भारी दबाव बना रहे है और अपनी दावेदारी मजबूत करने के लिये हर पैतरे का उपयोग कर रहे है । सिवनी के संबंध में खबर तो यह भी है कि इस जिले को महिला वर्ग के लिये आरक्षित कर दिया गया है । वहीं बालाघाट जिले नानू रामकिशोर कांवरे एवं छिंदवाड़ा से शेषराव यादव को रिपीट करने की अधिक संभावना है, वहीं मंडला में प्रफुल्ल मिश्रा को भाजपा जिलाध्यक्ष बनाये जाने की संभावना है ।
बीते सोमवार को भाजपा जिलाध्यक्षों की घोषणा करने की तैयारी पूर्ण हो चुकी थी परंतु कुछ जिलों पर सहमति नहीं बनने के कारण देर रात तक प्रदेश भाजपा कार्यालय में सीनियर नेताओं चर्चा का दौर जारी रहा परंतु कोई सार्थक परिणाम नहीं आये और सूची अटक गयी ।
भाजपा के 60 जिलाध्यक्षों को लेकर चल रहे लगातार मंथन के बाद जिन जिलों में सिंगल नामों पर सहमति बन चुकी है, वहां बीजेपी आज रात तक नामों का ऐलान कर सकती है । भारतीय ेजनता पार्टी भाजपा जिलाध्यक्षों की घोषणा में अब देर नहीं कर सकती क्योंकि आगामी 10 जनवरी तक प्रदेश भाजपा अध्यक्ष के निर्वाचन के लिये प्रदेश निर्वाचन प्रभारी बैठक लेंगे जिसमें भाजपा जिलाध्यक्षों और जिला प्रतिनिधियों की उपस्थिती रहेगी ।





