मध्यप्रदेशराजनीतिसिवनी

हिंदी फिल्म आंचलिक लेडी के शुभारंभ में शामिल हुये विधायक दिनेश राय मुनमुन

Seoni 07 January 2025
सिवनी यशो:- विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत निर्धारित कार्यक्रम अनुसार विधायक दिनेश राय मुनमुन ने सिवनी नगर के जबलपुर रोड स्थित आशीर्वाद पैलेस मे वानी धुर्वे फिल्म प्रोडक्शन द्वारा बनाई जा रही हिन्दी फिल्म आंचलिक लेडी के शुभारंभ कार्यक्रम मे सहभागिता कर पूरी टीम को बधाई एवं शुभकामनाएं दिया। इसके पश्चात विधायक श्री राय ने भैरोगंज पहुंचकर कृष्णा इंस्टीट्यूट द्वारा आयोजित प्रमाण पत्र वितरण कार्यक्रम मे अतिथि के रूप मे कपड़े डिजाइनिंग कोर्स का प्रशिक्षण प्राप्त करने वाली प्रशिक्षणार्थियों को प्रमाण पत्रों का वितरण कर सम्मानित किये तथा शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामनाएं की ।

इसी दिन श्री राय बैनगंगा तट चकरघटा स्थित दत्तात्रेय आश्रम पहुँचकर मठ योगी श्री ओमेश्वरनाथ जी महाराज के 108 वें जन्मदिवस पर आयोजित कार्यक्रम मे शामिल हुए। इस दौरान आपने महाराज जी को नमन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। इसके अलावा विधायक श्री राय ने ग्राम गोरखपुर टेक मे प्रति वर्षानुसार आयोजित विशाल ईनामी दंगल मे अतिथि के रूप मे शिर्कत किया। जहां पर आयोजन समिति के राकेश बैस जी (काकू) द्वारा आपका साफा पहनाकर फूल मालाओं से आत्मीय स्वागत किया गया।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button