सागौन की तस्करी करते हुये तवेरा वाहन पकड़ाया, चालक एवं मालक फरार
Seoni 07 January 2025
सिवनी यशो:- 6 जनवरी रात्रि में मुखबिर से सूचना मिली कि एक तवेरा गाड़ी में सागौन की लकड़ी लेकर कुछ लोग चमारी रोड से निकलने वाले हैं। प्राप्त सूचना के आधार पर वन परिक्षेत्र अधिकारी के द्वारा एक टीम का गठन कर मौका में घेराबंदी की गई । वन विभाग की टीम ने ग्राम चांदेनी से तवेरा गाड़ी का पीछा किया और झंडा चौक के पास लगभग 11:00 बजे रात्रि में वाहन को पकड़ा । उक्त गाड़ी मे 5 नग चटपट सागौन लगभग 30 हजार कीमत की गाड़ी सहित जप्त कर ली है । मौके से ड्राइवर और वाहन मालिक फरार हो गये ।
वन विभाग द्वारा दी गयी जानकारी के अनुसार वाहन क्रमांक एम पी 20 बीए 0314 तवेरा गाड़ी सहित पांच नग चरपट सागोन कीमत 30 हजार रूपए जप्त कर वन अपराध क्रमांक 49124/11 का प्रकरण दर्ज किया है। इस कार्रवाई में चंद्र विनय सिंह परिक्षेत्र सहायक छपारा नरेश डेहरिया परिक्षेत्र सहायक बकोड़ा वन रक्षक संप्पू सिंह ठाकुर शकीरा अब्बास खान उदय कुमार उईके सूर्यवल यादव अब्दुल कलाम मनोज चौधरी जगदीश राजपूत सुरेश बरमैया का सराहनीय योगदान रहा ।



