मध्यप्रदेशराजनीतिसिवनी

विधायक दिनेश राय मुनमुन जनभागीदारी समिति की बैठक मे हुए शामिल

 Seoni 08 January 2025

सिवनी यशो:- बुधवार 08 जनवरी को सिवनी विधानसभा क्षेत्र के विधायक दिनेश राय मुनमुन जनभागीदारी समिति की बैठक मे शामिल हुए। जहां शासकीय पालीटेक्निक महाविद्यालय सिवनी द्वारा दोपहर 12:00 बजे से आयोजित जनभागीदारी समिति के सामान्य परिषद की सत्र 2024-2025 की प्रथम बैठक मे विधायक श्री राय शामिल हुए। आपने बैठक की कार्य सूची के अंतर्गत वर्ष 2023-24 का लेखा-जोखा एवं किये गये कार्यों की प्रगति, वर्ष 2024- 2025 मे उपलब्ध राशि का विवरण, वर्ष 2024- 2025 के लिए मदवार प्रस्तावों का अनुमोदन सहित अन्य विषयों पर विचार व्यक्त किया।

बैठक प्रारंभ होने के पूर्व विधायक श्री राय ने मां सरस्वती जी का पूजन किया गया इस दौरान महाविद्यालय परिवार द्वारा आपका पुष्प गुच्छ भेंट कर स्वागत किया गया इस अवसर पर प्रियंका वर्मा जी अपर कलेक्टर, एस.के. आडे सचिव व प्राचार्य सहित पालीटेक्निक महाविद्यालय परिवार के सदस्यों की गरिमामय उपस्थिति रही।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button