क्राइममध्यप्रदेशसिवनी

बाघिन को करंट से मारने वाले आरोपी गिरफ्तार,न्यायालय में पेश कर वन विभाग ने रिमांड पर लिया

सुअर के शिकार के लिये फैलाया था करेंट बाघ आ गया चपेट में 

Seoni 08 January 2025
सिवनी यशो:- गत दिनांक 05 जनवरी 2025 को पेंच टाइगर रिजर्व सिवनी के अंतर्गत परिक्षेत्र पेंच मोगली अभ्यारण्य कुरई में ग्राम जीरेवाड़ा सीमा लाईन पर 01 मादा बाघ अनुमानित आयु लगभग 04से 05 वर्ष मृत अवस्था में पाई गई थी। घटना स्थल का मौका मुआयना करनें और मृत बाघ का शव परीक्षण करने पर बाघ की मृत्यु विद्युत करेंट लगाकर शिकार किया जाना पाया गया था।

जिसके उपरांत आरोपियों की तलाश सघनता से की जा रही थी। डॉग स्क्वायड़ एवं मुखबिर तंत्र की सहायता से दिनांक 08 – 01-2025 को आरोपियों को गिरफ्तार करनें में सफलता प्राप्त कर ली गई है। इस घटना में सुनील व0 भीकलाल पन्द्रे उम्र 38 वर्ष जाति ग्वारा साकिन जीरेवाड़ा थाना-कुरई जिला सिवनी, राजेश ककोड़े व0 हंसलाल ककोड़े उम्र 32 वर्ष जाति गौंड़ साकिन जीरेवाड़ा थाना – कुरई जिला सिवनी, बकाराम कवरे व0 सुदिया कवरे उम्र 57 वर्ष जाति ग्वारा साकिन जीरेवाड़ा थाना कुरई जिला सिवनी, गंगा प्रसाद व0 इतियाकार सर्पे उम्र 42 वर्ष जाति ग्वारा साकिन जीरेवाड़ा थाना कुरई जिला सिवनी, तुलसीराम व0 सूरज ककोड़े उम्र 46 वर्ष जाति गौंड़ साकिन जीरेवाड़ा थाना कुरई जिला-सिवनी ने जंगली सुंअर के शिकार के लालच में 11 के.व्ही. विद्युत लाईन से तार लगाया जाना और उसके फलस्वरूप बाघ की विद्युत करेंट लगने से मृत्यु होने उपरांत,शव को पानी की झोड़ में छुपाने का अपराध करना आरोपियों द्वारा स्वीकार किया गया है।

उक्त आरोपियों को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया कर दिया गया है। माननीय न्यायालय द्वारा आरोपियों को 11-01-2025 तक रिमांड पर वन विभाग को सौंपा गया है । जिस में घटना से संबंधित और भी खुलासा होने की संभवाना है।

इस संपूर्ण कार्यवाही में परिक्षेत्र अधिकारी विलास डोंगरे कुरई, श्रीसतीराम उइके वनपाल, शारिकखान वनपाल, शत्रुघन मरकाम वनपाल, अशोक धुर्वे वनपाल, निमेश उके वनरक्षक , कपिल पटेल वनरक्षक, कमलेश कालोकार वनरक्षक, शंकर भारतीया वनरक्षक की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!