क्राइमछिंदवाड़ामध्यप्रदेश

पुलिस की बड़ी कामयाबी; अंतरराज्यीय चोर गिरोह को दबोचा

नागपुर के तड़ीपार युवक ने बिछुआ-मोहखेड़ में लगाई सेंध, हुए गिरफ्तार

Chhindwara 13 January 2025
छिंदवाड़ा यशो:- बिछुआ, मोहखेड़ और लावाघोघरी थाना क्षेत्र के गांवों में सूने पड़े घरों से सोना-चांदी और नकदी उड़ाने वाले अंतरराज्यीय चोर गिरोह को पकडऩे में छिंदवाड़ा पुलिस को सफलता मिल गई। छिंदवाड़ा पुलिस टीम ने लगातार दूसरे दिन चोर गिरोह को दबोचकर चोरी का माल जब्त किया है।खास बात यह है कि नागपुर से तड़ीपार 21 साल का शातिर चोर इस पूरे गिरोह का मास्टरमाइंड निकला, जो अब जेल की हवा खाएगा। प्रकरण में ग्रामीण अंचलों में दोपहर में हो रही लगातार चोरी की घटना के संबंध मे पुलिस अधीक्षक अजय पांडे के द्वारा जिले के समस्त थाना/चौकी प्रभारियों को अपराधी की धरपकड एवं नाकाबंदी कर तलाश करने हेतु निर्देशित किया गया। थाना प्रभारी बिछुआ उनि. महेन्द्र भगत के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन कर अपराध के संबंध में दिशा निर्देश जारी किये गये थे।

इसी क्रम में गठित पुलिस टीम के द्वारा लगातार घटना स्थल के आस पास लगे सी सी टी वी कैमरे को खंगाला गया एवं मुखबिर तंत्र को सक्रिय कर आरोपी की तलाश पतासाजी की गई जो विशेष टीम द्वारा आज सुबह करीबन 09 बजे शंकरवन मेले में तकनीकी संसाधनों से प्राप्त साक्ष्यों के आधार पर संदेहियों के संबंध में सूचना प्राप्त होने पर जिन्हें पुलिस टीम के द्वारा घेराबंदी कर एक बिना नम्बर की एक्टिवा गाड़ी में तीन संदेही युवक मेले में ताला गले घरों के आस-पास घूम रहे थे जिन्हे पुलिस टीम द्वारा घेराबंदी कर पकडऩे का प्रयास किया गया आरोपियो द्वारा पुलिस टीम को सामने खड़ा हुआ देख संदिग्ध युवक स्कूटी छोड़कर खेत की ओर भागे जिन्हें पीछा कर पकड़ा गया, संदेहियों से नाम पता पूछने पर अपना नाम राहुल पिता रावाजी उइके उम्र 21 वर्ष निवासी मारामय नगर काटोल (महाराष्ट्र), सूरज पिता नायरण कुशवाहा उम्र 21 वर्ष निवासी मारमय नगर काटोल (महाराष्ट्र) एवं हिमांशु पिता रामा दोयजोड़ उम्र 24 वर्ष निवासी राठी ले आउट काटोल (महाराष्ट्र) होना बताया गया। जिनसे विस्तृत पूछताछ करने पर पूर्व में हुई थाना बिछुआ, लावाघोगरी, मोहखेड़ तथा जिला पाढर्णा में चोरी की घटना कारित करना स्वीकार किये तीनो आरोपीयो से लगभग 9.5 तोला सोना और करीबन 35.695 तोला चांदी के जेवर किमती करीबन 8 लाख रूपये का जप्त कर आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय पेश किया जा रहा है।

इस पुलिस टीम ने पकड़े शातिर चोर

आरोपी को पकडने में उप निरीक्षक महेन्द्र भगत थाना प्रभारी बिछुआ, उप निरीक्षक अविनाश पारधी चौकी प्रभारी सावरी, उनि अजय सल्लाम, सउनि सुरेन्द्र यादव चौकी उमरानाला, सउनि शिवकरन पांडे जिला पांढुर्णा, सउनि शिवशंकर ठाकुर, सउनि कंघीलाल सय्याम, प्रआर. प्रमोद धुर्वे, प्रआर. अखिलेश रघुवंशी, आर. फूलभानशाह, राकेश उईके, मिथलेश साहू, बसंत बघेल, जयन्त राजपूत, सै. अजय पवार एवं सायबर सेल से प्रआर, नितिन सिंह, आर. आदित्य रघुवंशी आर. राहुल डडोरे, आर. अंकित शर्मा की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। जिन्हे पुलिस अधीक्षक छिंदवाडा द्वारा पुरूस्कृत किये जाने की घोषणा की गई है।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button