प्राईवेट बस आपरेटरों की मनमानी खत्म होगी
प्रदेश में राज्य परिवहन की बसें कम एवं लम्बी दूरी शीघ्र प्रारम्भ होना चाहिये
गोविन्द चौरसिया
chhindwara 17 January 2025
छिंदवाड़ा यशो:- प्रदेश सरकार नये वर्ष से राज्य परिवहन की बस सेवा प्रारम्भ करने वाली थी, किन्तु अभी तक कोई हलचल दिखाई नहीं दे रही है, राज्य परिवहन की बस सेवा की आवश्यकता छोटी एवं बड़ी लीड को लेकर है।
देखा जा रहा है कि प्राईवेट बसो वाले छोटी लीड (कम दूरी)की बसों में क्षमता से ज्यादा सवारी भरी जाती है, सवारियों की संख्या लगभग क्षमता से डबल होती है और यात्रियों को खड़े खड़े सफर करना होता है।
आर.टी.ओ और पुलिस का ध्यान इस ओर नहीं है कम दूरी के लिए राज्य परिवाहन की बस चलनी चाहिये। प्राईवेट बस आपरेटर कम दूरी पर बस तो चलाते है किन्तु वे खटारा टाईप की बसें होती है कम दूरी की बसे कम चलती है, जिसके कारण इन बसों में यात्रियों की संख्या जरूरत से ज्यादा होती है, यदि एक बस या आखरी बस छूट गई तो गतव्य तक जाने का कोई साधन नहीं होता जिसका फायदा यह होता है कि प्रार्ईवेट बस आरेटर ठूस ठूस कर यात्रियों को भरते है और खड़े खड़े यात्रा करना पड़ता है, इन बस आपरेटरों द्वारा समय समय पर निर्धारित से ज्यादा किराया भी लिया जाता है और मजबूरी ज्यादा किराया देना पड़ता है।
देश के एक अखबार ने जब यात्रियों की दुलाई की वास्तविकता, शोषण एवं मनमानी की खबरे प्रकाशित की गई तो मोहन सरकार हरकत में आई और राज्य परिवहन की बसे चलाने को तैयार हो गये।
प्रदेश में राज्य परिवहन की बसें पहले चलती थी, जिसमें भारी भ्रष्टाचार होता था, नई बसों के पार्टस व टायर निकाल कर बेच दिये जाते थे, कई कन्डेक्टर एक्सपर्ट होते थे जो टिकट नहीं काटते थे। इसीलिए राज्य परिवहन घाटे में था जिसमें नीचे से लेकर ऊपर तक के लोग शामिल थे।
जमाना अब बदल चुका है, महाराष्ट्र एवं अन्य प्रदेशों में राज्य परिवहन की बसे चल रही है जो फायदा दे रही है, आधुनिक तकनीक का उपयोग होगा तो भ्रष्टाचार कम होगा बसो में केमरे लगने लगे है, टिकट में कम्प्यूटर का उपयोग होने लगा है आधुनिक तकनीक से ओव्हर लोडिंग नहीं होगी न ही टिकट में चोरी होगा।
प्रदेश में सूत्रसेवा की बसें चल रही है जिसमें जो फायदे में कम्प्यूटराईज टिकट होने से चोरी नहीं हो रही है, वर्कशॉप में कैमरे लग जायेंगे तो चोरियां नहीं होगी।
प्रदेश सरकार को राज्य परिवहन की सेवायें पूर्व तैयारी से प्रारम्भ करनी चाहिये, राज्य परिवहन की बसें चलने से प्राईवेट बस आपरेटरों की मनमानी बन्द होगी इसके अलावा लम्बी दूरी की एसी बसें भी चलना चाहिये प्राईवेट अपरेटर विशेष मौके (त्यैहारों) पर टिकिट के रेट बड़ा देते है, छिंदवाड़ा में रेल सुविधायें कम है। यहां से लम्बी दूरी की राज्य परिवहन बसें चलनी चाहिये, प्रदेश की मोहन सरकार शीघ्र इसका शुभारंभ करें जिससे आम यात्रियों को आराम से वास्तविक किरायें में सफर कुशन की सीट पर कर सके।



