मध्यप्रदेशसिवनी

मुख्यमंत्री डां. मोहन यादव के मुख्य आतिथ्य में आज राज्य स्तरीय भू – अधिकार पत्र वितरण कार्यक्रम

Seoni 17 January 2025

सिवनी यशो:- प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव शनिवार 18 जनवरी को सिवनी आएंगे जहां वे स्थानीय पार्टी पॉलिटेक्निक कॉलेज ग्राउंड में भू – अधिकार पत्र वितरण कार्यक्रम मे शामिल होंगे। यह कार्यक्रम प्रात: 11 बजे से प्रारंभ होगा जिसमें मुख्यमंत्री जी द्वारा लगभग एक लाख बीस हजार भू अधिकार पत्र वितरित किए जाएंगे।

उक्ताशय की जानकारी देते हुए भाजपा जिला अध्यक्ष श्रीमती मीना बिसेन द्वारा बताया गया कि, यह योजना ग्रामीण आबादी क्षेत्रों में संपत्ति के स्पष्ट स्वामित्व की स्थापना की दिशा में एक सुधारात्मक कदम है, जिसके तहत ड्रोन प्रौद्योगिकी का उपयोग करके भूमि के टुकड़ों का मानचित्रण किया जाएगा और संपत्ति के मालिकों को कानूनी स्वामित्व कार्ड (संपत्ति कार्ड/शीर्षक विलेख) जारी करने के साथ गांव के घरेलू मालिकों को ‘अधिकारों का रिकॉर्ड ‘ प्रदान किया जाएगा।

श्रीमती बिसेन ने बताया कि, भू अधिकार पत्र का उद्देश्य ग्रामीण नियोजन के लिए सटीक भूमि अभिलेखों का निर्माण तथा संपत्ति संबंधी विवादों में कमी लाने के साथ ही ग्रामीण भारत के नागरिकों को ऋण लेने तथा अन्य वित्तीय लाभ प्राप्त करने के लिए अपनी संपत्ति को वित्तीय परिसंपत्ति के रूप में उपयोग करने में सक्षम बनाकर वित्तीय स्थिरता लाना है।

भाजपा जिला अध्यक्ष श्रीमती मीना बिसेन ने बताया कि इस कार्यक्रम के पश्चात मुख्यमंत्री विभिन्न समाज के वरिष्ठ जनों से भेंट एवं चर्चा करेंगे। साथ ही पार्टी के वरिष्ठ नेताओं एवं पदाधिकारी से भी चर्चा करेंगे

मुख्यमंत्री के आगमन के अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष श्रीमती मीना बिसेन, पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं मंडला सांसद फग्गनसिंह सिंह कुलस्ते, सिवनी बालाघाट सांसद श्रीमती भारती पारधी, सिवनी विधायक दिनेश राय मुनमुन, बरघाट विधायक कमल मर्सकोले, पूर्व सांसद द्वय डॉ. ढालसिंह बिसेन एवं श्रीमती नीता पटेरिया, पूर्व विधायक नरेश दिवाकर, राकेश पाल सिंह, निवृत्तमान जिला अध्यक्ष आलोक दुबे,वरिष्ठ उपाध्यक्ष संतोष अग्रवाल, श्रीराम ठाकुर, ज्ञानचंद सनोडिया, विजय उईके, नवल श्रीवास्तव, आनंद शर्मा, प्रदीप राय, लालू राय, दीपक नगपुरे, अनिल गोन्हानी जिला महामंत्री गजानन पंचेश्वर, अजय डागोरिया, जयदीप सिंह चौहान, सहित पूर्व जिला अध्यक्ष वेद सिंह ठाकुर, सुदर्शन बाझल,सुजीत जैन, कीरत सिंह बघेल, प्रेम तिवारी सहित पार्टी के सभी वरिष्ठ नेताओं, जनप्रतिनिधियों, पार्टी पदाधिकारी द्वारा सभी कार्यकर्ताओं एवं आमजनों से इस कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने का आग्रह किया गया ।

 

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!