WhatsApp Image 2026-03-17 at 4.22.34 PM (1)
छिंदवाड़ादेश विदेशनरसिंगपुरबालाघाटमंडलामध्यप्रदेशराजनीतिसिवनी

केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह 25 को छिंदवाड़ा प्रवास पर

केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह 25 को छिंदवाड़ा प्रवास पर

24 मार्च 2023
भोपाल भारत सरकार के गृह मंत्री अमित शाह 25 मार्च को छिंदवाड़ा प्रवास पर रहेंगे। श्री शाह दोपहर 2.10 बजे छिंदवाडा के ग्राम पंचायत आंचलकुंड तहसील हर्रई पहुंचेंगे। तत्पश्चात आंचलकुंड दादा दरबार में पूजन अर्चन करेंगे। दोपहर 3.10 बजे हेलीकॉप्टर द्वारा पुलिस ग्राउंड पहुंचकर जनसभा को संबोधित करेंगे। शाम 4.25 बजे लालबाग रोड स्थित भाजपा कार्यालय में आयोजित बैठक में शामिल होंगे। श्री शाह शाम 5.30 बजे छिंदवाडा से नागपुर रवाना होंगे।
छिंदवाड़ा लोकसभा सीट इस समय कांग्रेस के पास है मध्यप्रदेश से केवल छिंदवाड़ा में कांग्रेस की जीत हुई थी इस लोकसभा से कमलनाथ लगातार नौ बार सांसद रहे है वर्तमान में वे विधायक है और उनके पुत्र नकुलनाथ छिंदवाड़ा से सांसद है । भाजपा की नजर पिछले चुनाव में हारी हुई लोकसभाओ में है मध्यप्रदेश में केवल छिंदवाड़ा सीट ही है जो कांग्रेस के पास है और यह सीट कांग्रेस का गढ़ मानी जाती है । भाजपा के कद्दावर नेता इस सीट को फोकस किये हुये है इस लोकसभा क्षेत्र में हाल ही में केन्द्रीय मंत्री गिरिराज किशोर का भी प्रवास हुआ था । गिरिराज किशोर जी को छिंदवाड़ा की जिम्मेदारी भी दी गयी है ।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!