WhatsApp Image 2026-03-17 at 4.22.34 PM (1)
मध्यप्रदेशराजनीतिसिवनी

अखबारों में छपेंगे नाम यदि 26 जनवरी तक करों का नहीं होगा भुगतान

Seoni 22 January 2025
सिवनी यशो:- मुख्य नगर पालिका अधिकारी नगर पालिका परिषद सिवनी ने वित्तीय वर्ष 2024-2025 की समाप्ति के पूर्व नगर पालिका परिषद, सिवनी के समस्त करदाताओं से सनहाल एवं बकाया सम्पत्ति कर एवं जलकर की राशि निकाय कोष में निकाय के मानस भवन में 26 जनवरी 2025 तक समस्त बकाया करों की राशि जमा करने की अपील की है।

उन्होंने बताया कि अन्यथा की स्थिति में जिन करदाताओं की 05 हजार रूपये से अधिक सम्पत्तिकर, अन्यकर एवं जलकर की राशि बकाया होने पर उनके नल कनेक्शन विच्छेदन की कार्यवाही की जायेगी एवं 20 हजार रूपये से अधिक राशि वाले बकायादारों के नाम स्थानीय समाचार पत्रों में तथा नगर के दृष्टिगोचर स्थानों पर प्रकाशित किये जायेंगें।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!