क्राइममध्यप्रदेशसिवनी

नाबालिग को बहला फुसलाकर ले जाने वाले को वृंदावन से किया गिरफ्तार

Seoni 22 January 2025
सिवनी यशो:- गत 15 जनवरी को बम्हड़ी निवासी एक अभिभावक डूंडासिवनी पुलिस को मौखिक रूप से बताया था कि उनकी नाबालिग बालिका उम्र 17 साल को कोई अज्ञात व्यक्ति बहलाफुसलाकर अपने साथ भगा ले गया है । मौखिक रिपोर्ट पर पुलिस ने अपराध क्रमांक 25/2025 धारा 137(2) बी.एन.एस. का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया और कार्यवाही प्रारंभ की ।

विवेचना के दौरान पुलिस अधीक्षक सुनील मेहता के दिशा निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गुरुदत्त शर्मा व अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) सिवनी श्रीमती पूजा पाण्डेय के कुशल मार्ग दर्शन में थाना डूंडासिवनी के अपराध क्र. 25/2025 धारा 137(2) बीएनएस. मे टीम गठित कर अपहृता एवं संदेही की पतासजी कर तकनीकी सहायता व सूचना प्राप्त कर दिनाकं 20.01.25 को वृन्दावन उत्तरप्रदेश जाकर नावलिक बालिका को दस्तायव किया गया अरोपी विशाल पिता ओमप्रकाश पटले उम्र 18 साल ग्राम बम्होड़ी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड में भेजा गया।

इस पूरी कार्यवाही में थाना प्रभारी डूण्डासिवनी निरीक्षक किशोर वामनकर के नेतृत्व मे उपनिरीक्षक दामिनी हेडाउ, प्र.आर.450 मुकेश गोंडाने प्र.आर. 366 शेखर बघेल, आर. 01 अंशुमन राजपुत, सायबर सेल से आर, अजय बघेल की भूमिका सराहनीय रही ।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button