कांग्रेस ने संविधान का स्वार्थपूर्ण उपयोग किया और भाजपा ने इसे पवित्र ग्रंथ मानकर पूजा – आशीष दुबे
भाजपा ने संविधान गौरव दिवस मनाया, अनुसूचित जाति मोर्चे का आयोजन, वरिष्ठजनों का हुआ सम्मान
डां. बाबा साहेब ने भारत को दुनिया का सबसे सर्वश्रेष्ठ संविधान दिया
सिवनी 24 जनवरी 2025
सिवनी यशो:- कांग्रेस भ्रम फैलाकर झूठ की राजनीति करती है, किसी झूठ को यदि बार बार बोला जाता है तो आमजन भ्रमित हो जाते है । भाजपा को लोकसभा चुनाव में भारी बहुमत न मिले इसके लिये कांग्रेस ने षडयंत्र पूर्वक भाजपा के विरूद्ध दुष्प्रचार किया कि यदि भाजपा सत्ता आई तो वह संविधान बदल देगी जबकि यह बात बिल्कुल झूठ थी और भाजपा संविधान को भारत की आत्मा मानती है । डां. भीमराव अंबेडकर ने भारत को संविधान दिया है वह दुनिया का सबसे सर्वश्रेष्ठ संविधान है । कांग्रेस ने इस संविधान को अपने स्वार्थ सिद्धी का हथियार समझा जबकि भाजपा ने इसे पवित्र ग्रंथ के रूप में मानते हुये इसका सम्मान किया है । इस आशय के उद्गार भाजपा के प्रदेश मंत्री एवं जबलपुर सांसद आशीष दुबे जी ने भाजपा जिला कार्यालय में अनुसूचित जाति मोर्चा द्वारा आयोजित संविधान गौरव दिवस के कार्यक्रम में उपस्थित प्रबुद्धजनों, भाजपा कार्यकत्र्ताओं एवं अनुसूचित जाति मोर्चा के कार्यकत्र्ताओं को संबोधित करते हुये मुख्य वक्ता के रूप में व्यक्त किये ।
भारतीय जनता पाटी नेतृत्व द्वारा निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार सिवनी जिला भाजपा ने संविधान गौरव दिवस पर जिला स्तरीय कार्यक्रम अनुसूचित जाति मोर्चा के द्वारा आयोजित किया गया । कार्यक्रम में पूर्व केन्द्रीय राज्य मंत्री एवं मंडला सांसद फग्गनसिंह कुलस्ते ने कार्यक्रम में मुख्य आतिथ्य किया और कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा जिला अध्यक्ष श्रीमती मीना बिसेन ने की तथा कार्यक्रम में जबलपुर सांसद एवं भाजपा प्रदेश मंत्री आशीष दुबे मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित रहे । कार्यक्रम में सिवनी विधायक दिनेश राय मुनमुन, बरघाट विधायक कमल मर्सकोले, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती मालती डहेरिया, पूर्व सांसद श्रीमती नीता पटेरिया, पूर्व विधायक नरेश दिवाकर, पूर्व विधायक डालसिंह मर्सकोले, पूर्व विधायक राकेश पाल सिंह, पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष वेद सिंह ठाकुर, प्रेम तिवारी, कीरत सिंह बघेल, पूर्व जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष अशोक तेकाम, पूर्व नपा अध्यक्ष राजेश त्रिवेदी, सहित अन्य वरिष्ठ नेताओं की उपस्थिती रही ।
अनुसूचित जाति मोर्चा द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में अनुसूचित जाति वर्ग के वरिष्ठ और सम्मानितजनों का शाल श्रीफल से सम्मान किया गया ।
कार्यक्रम के मुख्य वक्ता आशीष दुबे ने कहा कि कांग्रेस ने वोटो के लिये राजनीति की है करते हुये बाबा भीमराव अंबेडकर का जितना अपमान किया है और उनके सम्मान को ठेस पहुँचाने वाले कार्य पं. नेहरू के समय से ही किये जिसके लिय कांग्रेस को इतिहास माफ नहीं करेंगा । वहीं भाजपा ने बाबा साहेब को सम्मान तो दिया ही है उनके संबिधान को पवित्र ग्रंथ के रूप में संविधान को भारत की आत्मा मानते हुये अनुसूचित जाति और जन जाति वर्ग के लिये उल्लेखनीय कार्य किये है ।
परंतु कांग्रेस यह भ्रमित करने के लिये झूठ फैला रही है कि भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति के लोगों से नफरत करती है। भाजपा ने जितना कार्य इस वर्ग के लोगों के लिए किया है वह कांग्रेस ने अभी तक नहीं किया, और भाजपा डां. अबेडकर से संबंधित पाँच स्थानों को पंच तीर्थ की संज्ञा देते हुये उनका विकास और चिर स्मरणीय बना रही है । कांग्रेस ने कभी किसी अनुसूचित जाति के व्यक्ति को राष्ट्रपति नहीं बनाया। एक परिवार को चलाने वाली पार्टी भारतीय जनता पार्टी पर उंगली उठाने का काम कर रही है। श्री दुबे ने कहा कि कार्यकर्ताओं की भी जिम्मेदारी बनती है कि वह नीचे तक जाकर कांग्रेस के झूठ को लोगों को बताएं कि भाजपा आपके हित के लिए कार्य करती है।
कांग्रेस ने संविधान के विपरीत कार्य कर दूषित मानसिकता का परिचय दिया है :- कुलस्ते
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व केन्द्रीय राज्य मंत्री फग्गनसिंह कुलस्ते ने कहा कि कांग्रेसी लोग दुष्प्रचार करते हैं उस दुष्प्रचार से हमको लोगों को बचाने की आवश्यकता है। भाजपा समरस समाज के लिये निरंतर कार्य करने वाला सेवाभावी राजनैतिक संगठन है । उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने आरक्षण की कोई चिंता नहीं कि इस संबंध में पंडित अटल बिहारी वाजपेयी की सरकार ने चिंता करते हुये संविधान में संशोधन किया । कांग्रेस की अनुसूचित जाति और जनजाति के प्रति मानसिकता दूषित रही है । भाजपा ने इन वर्गो के महापुरूषों का गौरव स्थापित करने के लिये जो कार्य किये है उससे इस वर्ग के लोगो का आत्म सम्मान बढ़ा है । श्री कुलस्ते ने कहा कि कांग्रेस नकरात्मक राजनीति करती है और झूठ फैलकर सत्ता चाहती है ।
कांग्रेस ने अपने स्वार्थो की पूर्ति में संविधान को दरकिनार करने का महापाप किया है – श्रीमती मीना बिसेन
कार्यक्रम में भाजपा जिला अध्यक्ष श्रीमती मीना बिसेन ने कहा कि भारतीय संस्कृति और संस्कार समरसता पूर्ण समाज के लिये आदर्श है और अनेक आक्रमण तथा विदेशी सत्ता के बावजूद समरसता का भाव बना रहा परंतु कांग्रेस ने आजादी के बाद संविधान का जो दुरूपयोग किया उससे समाज को तोडऩे वाला रहा है । कांग्रेस ने अनेक अवसरो पर संविधान को दरकिनार कर अपने स्वार्थो की पूर्ति करने का महापाप किया है । श्रीमती बिसेन ने कहा कि 1951 के चुनाव में पंडित नेहरू जी ने बाबा साहब के पीए नारायण काज रोलकर को उनके विरुद्ध चुनाव लाडवा दिया और हारने का प्रयास किया। ऐसे कांग्रेस के लोग संविधान की किताब हाथ में लेकर चल रहे हैं । इन्होंने बाबा साहब के साथ अन्याय किया है कभी न्याय नहीं किया । कार्यक्रम पूर्व विधायक राकेश पाल सिंह ने भी संविधान गौरव पर अपने सारगर्भित विचार रखे ।
जिला महामंत्री अजय डागोरिया ने रखी प्रस्तावना
कार्यक्रम में जिला संयोजक और भाजपा के जिला महामंत्री अजय डागोरिया ने कार्यक्रम के आयोजन की प्रस्तावना रखते हुये कहा कि भाजपा पूरे देश में 11 जनवरी से 25 जनवरी तक संविधान अभियान चला रही है और बाबा साहेब के सम्मान में अनेक कार्य किये जा रहे है । मोदी जी के प्रधानमंत्री बनने के बाद तथा महाराष्ट्र सरकार के द्वारा लंदन में शिक्षा के दौरान बाबा साहेब जिस मकान में रहे उसे तीर्थ के रूप में विकसित किया जा रहा है । डां. के जन्म स्थान मऊ, नागपुर की दीक्षा भूमि, डां. साहेब के अंतिम निवास स्थल, मुंबई के चैत्य भूमि को भाजपा की सरकारे संरक्षित कर रही है और तीर्थ के रूप में विकसित कर रही है ।
कांग्रेस ने संविधान को तार तार किया – विनोद सोनी
भाजपा विधि प्रकोष्ट के प्रदेश सह संयोजक विनोद सोनी द्वारा भारतीय संविधान पर कांग्रेस के असम्मानजन रवैये और भाजपा द्वारा संविधान के सम्मान में किये गये कार्यो का उल्लेख किया गया । श्री सोनी ने कहा कि कांग्रेस ने भारतीय संविधान का अपमान तो किया ही है संविधान निर्माता बाबा साहेब डांँ. भीमराव अंबेडकर का भी अपमान करने का पाप कांग्रेस ने किया है । कांग्रेस ने भारत को एक रूपता रखने के लिये संविधान में दिये गये प्रावधानों के विपरीत जा कर जम्मू कश्मीर के लिये विशेष दर्जा दिया, अपने स्वार्थो पर आघात होते देख संविधान को ताक पर रखकर आपातकाल लगाने का गुनाह कांग्रेस ने किया, अनेक बार अपने स्वार्थो के लिये कांग्रेस ने संविधान को तार तार किया है । डां. अंबेडकर को चुनाव हराने के लिये कांग्रेस ने पूरी ताकत लगायी ।
कार्यक्रम का संचालन अनुसूचित जाति मोर्चा के जिला अध्यक्ष आशीष माना ठाकुर ने किया जबकि आभार प्रदर्शन मोर्चे की महामंत्री श्रीमती विजय लक्ष्मी नागोत्रा ने व्यक्त किये । कार्यक्रम में भाजपा के जिला महामंत्री गजानंद पंचेश्वर, जयदीप सिंह चौहान संचालन समिति के सहयोगी भाजपा जिला उपाध्यक्ष नवल किशोर श्रीवास्तव एवं कार्यक्रम संचालन समिति के पदाधिकारियों ने अतिथि सत्कार और कार्यक्रम की सफल बनाने में उल्लेखनीय भूमिका का निर्वाहन किया ।
कार्यक्रम में अधिवक्ता गण एवं अनुसूचित जाति वर्ग के प्रतिष्ठित जनों के साथ ही भाजपा के जिला पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष गण, अनुसूचित जाति मोर्चा के पदाधिकारी तथा भाजपा के कार्यकत्र्ता उपस्थित रहे ।










