आत्म मंथन कर अपनी गलतियों को सुधारें और अच्छे नागरिक बने
विधायक दिनेश राय मुनमुन ने जिला जेल मे किया ध्वजारोहण
Seoni 27 January 2025
सिवनी यशो:- गत 26 जनवरी गणतंत्र दिवस पर प्रात: 07:00 बजे सिवनी विधानसभा क्षेत्र के विधायक दिनेश राय मुनमुन ने जिला जेल परिसर मे ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली । प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी भारतीय लोकतंत्र के महापर्व गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर विधायक दिनेश राय मुनमुन ने ग्राम नगझर स्थित जिला जेल परिसर सिवनी मे ध्वजारोहण कर परेड की सलामी लिया।
इसके पश्चात जेल के मानस भवन मे गणतंत्र दिवस के अंतर्गत आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम मे शामिल हुये विधायक श्री राय ने ज्ञान की देवी मां सरस्वती जी के छायाचित्र पर माल्यार्पण, द्वीप प्रज्वलित व नमन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। तदुपरांत जेल अधिकारियों, कर्मचारियों एवं बंदी भाईयों द्वारा विधायक श्री राय का शाल, श्रीफल भेंटकर फूल मालाओं से आत्मीय स्वागतोपरांत अतिथि स्वागत गीत सहित देशभक्ति गीतों की शानदार प्रस्तुतियां दी गई।
इस दौरान संबोधन की बेला में विधायक श्री राय भारतीय लोकतंत्र के महापर्व गणतंत्र दिवस की सभी को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि हम सभी ने आजाद भारत मे जन्म लिया है। हो सकता है कुछ लोग दुर्भावनावश तो कुछ लोग क्रोध या अन्य कारणों से, निश्चित ही कोई न कोई गलती अवश्य ही हुई होगी। जिस वजह से आज आप जेल मे निरुद्ध है। सभी भाईयों को आत्म मंथन कर अपनी गलतियों को सुधारें और अच्छे नागरिक बनें तथा गलतियों को कभी न दोहराने का प्रयास करना चाहिए। विधायक श्री राय ने कहा कि उम्मीद है कि आप यहां से अच्छे इंसान बनकर बाहर निकलेंगे। कड़ी मेहनत से बेहतर रोजगार के साथ समाज के बीच रहकर अच्छा जीवन व्यतीत करेंगे।
इस अवसर पर अजय वर्मा उप अधीक्षक, डा. शुभम शिवहरे मेडीकल अधिकारी, कैलाश निवारे निरीक्षक, संदीप उईक, संकेत विक्की शिवहरे, मनीष मोनू मिश्रा विधायक प्रतिनिधि खेल विभाग, असलम मिर्जा, रंजीत राय, उदित ठाकुर, संदीप ठाकुर पत्रकार, श्रीमती वंदना बैस , सुरेन्द्र बघेल, मोहम्मद जिब्राईल मंसूरी मीडिया प्रभारी सहित अनेक गणमान्य जन, जिला जेल विभाग के अधिकारियों, कर्मचारियों एवं बंदियों की गरिमामय उपस्थिति रही।





