प्रायवेट स्कूलों की विभिन्न समस्याओं के समाधन हेतु सभी संचालक हुए एकजुट (शिक्षामंत्री को सौंपा ज्ञापन)
Chhindwara 30 January 2025
छिंदवाड़ा यशो:- सोसायटी ऑफ प्रायवेट स्कूल डायरेक्ट सोपास जिला छिंदवाड़ा ने प्रायवेट स्कूलों की विभिन्न समस्यओं के समाधान हेतु राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री मध्यप्रदेश शासन को कलेक्टर के माध्यम से ज्ञापन सौंपकर मांग की है कि वर्ष 2022-23 में बने मानक मापदंडो तथा नियमों का परिपालन करते हुये पुन: वर्तमान सत्र 2025-2026 की मान्यता नवीनीकरण के आदेश दिये जायें जिससे हजारों निजी स्कूलों का संचालन संभव हो सके, और इन संस्थाओं से जुड़े लाखों लोगों को बेरोजगार होने से बचाया जा सके साथ ही 14 वर्ष तक के सभी बच्चों को अनिवार्य व नि: शुल्क शिक्षा प्राप्त हो सके ।
इस अवासर पर संगठन के जिला अध्यक्ष अभय टेकाड़े के साथ वरिष्ठ मार्गदर्शक मंडल के सदस्यों व जिला कार्यकारिणी सोपास सहित बड़ी संख्या में विकासखण्ड के प्रायवेट स्कूल संचालन उपस्थित थे ।





