नाटक द्वारा नशा मुक्ति के खिलाफ युवाओं को किया जागरूक
Chhindwara 30 January 2025
छिंदवाड़ा यशो:- प्रतिभा परख नाट्य मंच शिक्षण प्रशिक्षण संस्थान द्वारा छिंदवाड़ा में मद्य निषेध संकल्प दिवस और महात्मा गाँधी की पुण्यतिथि पर प्रवीण चौरागड़े द्वारा लिखित नाटक महात्मा ने कहा था मंचन मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद छिंदवाड़ा द्वारा आयोजित मुख्य मंत्री सामुदायिक नेतृत्व क्षमता विकास कार्यक्रम और जगनाथ स्कूल छिंदवाडा में किया गया ।
जिसका निर्देशन डॉ पवन नेमा एवं सह निर्देशन प्रवीण चौरागड़े ने किया, नाटक का उद्येश्य नशा मुक्ति के खिलाफ युवाओं को जागरूक करना है एवं नशे से उन्हें छुटकारा दिलाने हेतु जागरूकता फैलानी है नाटक में अभिनय डॉक्टर पवन नेमा , प्रवीण चौरागड़े , धीरज डेहरिया , आयुष सिंह परमार , प्रवीण बांधे, शिवांग भारद्वाज ने किया ‘मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद छिंदवाड़ा और जगनाथ स्कूल छिंदवाडा और पंडित आर डी शर्मा मेमोरियल जिला नशा मुक्ति सह पुर्नवास केंद्र द्वारा प्रमाण पत्र, स्मृति चिन्ह और नाटक को सम्मान पत्र दे कर सम्मानित किया गया





