सिवनी
चार ब्राह्मण युवकों की नृशंस हत्या के विरोध में ज्ञापन सोंपा
Seoni 31 January 2025
सिवनी यशो:- जबलपुर पाटन के टिमरी गांव में विगत 27 जनवरी को दिनदहाड़े दबंगों द्वारा 4 ब्राह्मण युवकों की हत्या के विरोध में जिला ब्राह्मण समाज के तत्वाधान में सात सूत्रीय ज्ञापन, प्रदेश के महामहिम राज्यपाल एवं माननीय मुख्यमंत्री के नाम जिला कलेक्टर के माध्यम से सोंपा गया।
पश्चात हुतात्मा चार युवकों, ब्रह्मलीन पूज्य ब्रह्मचारी केवल्यानंद, तथा प्रयागराज कुंभ मेले कीभगदड़ के दौरान दिवंगत आत्माओं की शांति तथा परिजनों को दारुण दुख सहने की क्षमता प्रदान करने परमपिता परमेश्वर से प्रार्थना की गयी। 2 मिनट का मौन रखकर भावपूर्ण सामूहिक श्रद्धांजलि अर्पित की गई ।





