देश विदेशधर्ममध्यप्रदेशसिवनी
नन्हें बच्चों की जिव्हा पर अनार की कलम द्वारा शहद से ”ॐ” लिखकर हुआ विद्यांरभ संस्कार
सरस्वती शिशु / उ.मा मंदिर में विद्यारंभ संस्कार – बंसतोत्सव, पाटी पूजन हर्षोल्लास के साथ संपन्न
Seoni 03 February 2025
सिवनी यशो:- संस्कारित शिक्षा देने के लिए समर्पित सरस्वती शिशु मंदिर भैरोगंज सिवनी द्वारा बसंत पंचमी के शुभ अवसर पर मां सरस्वती की आराधना करते हुए 3वर्ष से 6 वर्ष तक की आयु के लगभग 300 नौनिहालो का विद्यांरभ संस्कार पाटी पूजन वैदिक विधि विधान, मंत्रोच्चारण एवं यज्ञ हवन द्वारा संपन्न कराया गया। नन्ने-मुन्ने भैया-बहिनों की जिव्हा पर अनार की लकड़ी द्वारा शहद से ”ऊॅÓÓ का लेखन एवं शिक्षा का प्रतीक स्लेट पर उनके नन्हेे -नन्हे हाथों से ”ऊॅÓÓ लेखन कर उनके शैक्षणिक जीवन की वैदिक शुरूआत कराई गई।
उपरोक्त सरस्वती पूजन के भव्य आयोजन की मुख्य अतिथि श्रीमती मीना बिसेन जिला अध्यक्ष भाजपा सिवनी, अध्यक्ष डॉ श्रीमती पुष्पा तेकाम, विशिष्ट अतिथि श्रीमती श्वेता बिसेन विकासखण्ड अधिकारी आर.आर.डी.टी.सी. सिवनी, श्रीमती राजकुमार बरमैया पार्षद, अरूण जी पटेवार विद्याभारती मध्यक्षेत्र, श्री दीपक साहू अध्यक्ष विवेकानंद बाल कल्याण समिति द्वारा सरस्वती पूजन एवं दीप प्रज्जवलन के साथ आयोजन का शुभारंभ किया गया। तत्पश्चात् मंचासीन अतिथियों का परिचय विद्यालय प्राचार्य ओमप्रकाश यादव द्वारा किया गया।
मंचासीन मातृशक्तियों का स्वागत श्रीमती वीणा पाण्डे एवं पाली प्रभारी शुभांगी पटेवार द्वारा तिलक चंदन वंदन से किया गया। जबकि अन्य मंचासीन अभ्यागतों का स्वागत प्रकाश गुप्ता द्वारा किया गया। स्वागत के उपरांत मॉ सरस्वती के समक्ष नन्हें मुन्ने भैया-बहिनों द्वारा आकर्षक झांकियॉ एवं नृत्य प्रस्तुत किया गये। जिसकी उपस्थित जनसमुदाय द्वारा प्रशंसा की गई। अपने उद्बोधन में विद्याभारती क्षेत्रीय कार्यकारिणी सदस्य अरूण पटेवार जी द्वारा समर्पण की आवश्यकता और महत्ता पर प्रकाश डालते हुए एक एकल संस्कार केन्द्र संचालन हेतु 15000/- (पंद्रह हजार रूपये) समर्पण की घोषणा की गई। महाकोशल वनाचंल शिक्षा सेवान्यास की अध्यक्षा डॉ पुष्पा तेकाम द्वारा इस अवसर पर एक संस्कार केन्द्र संचालन हेतु 15000/- (पंद्रह हजार रूपये) की राशि का चेक विद्याभारती के प्रांत सहसचिव एवं विद्यालय व्यवस्थापक नितिन चौधरी एवं जिला सचिव विनीत अग्रवाल को सौपा गया।
अपने उद्बोधन में मुख्य अतिथि श्रीमती मीना बिसेन जिला अध्यक्ष भाजपा द्वारा आयोजन की भूरी-भूरी प्रशंसा करते हुए समर्पण को राष्ट्र की रक्षा के लिए अनिवार्य बताया। विशिष्ट अतिथि श्रीमती श्वेता बिसेन ने भी इस अवसर पर अपने विचार व्यक्त किए। आयोजन में सिवनी नगर के गणमान्य नागरिक, विद्यालय के अभिभावक बडी. संख्या में उपस्थित रहे। जिसमें मुख्यतय: नूपेश ठाकुर उपाध्यक्ष विवेकानंद बाल कल्याण समिति, कृष्णा जी साहू पूर्व व्यवस्थापक, सुभाष नंदनवार पूर्व व्यवस्थापक, महेश गौतम प्राचार्य शास.उत्कृष्ट विद्यालय सिवनी, डॉ विजय सरीन, श्री चुनेन्द्र बिसेन, विकेश बिसेन, पंकज तिवारी विकासखण्ड स्त्रोत समन्वयक, विजय शुक्ला आदि उपस्थित रहे। आयोजन के सफल क्रियान्वयन में समस्त आचार्य परिवार का सहयोग रहा। मंच संचालन श्रीमती कीर्ति ठाकुर दीदी ने किया।







