WhatsApp Image 2026-03-17 at 4.22.34 PM (1)
धर्ममध्यप्रदेशराजनीतिसिवनी

जगद्गुरू शंकराचार्य चौक के नामकरण एवं स्तंभ स्थापना में क्यो हो रही है देरी ? – राजेश 

Seoni 03 February 2025
सिवनी यशो :- छिन्दवाडा चौक को जगतगुरू शंकराचार्य स्वामी स्वरूपानंद सरस्वती महाराज के नाम से करने का प्रस्ताव सिवनी नगर पालिका परिषद ने सर्वसम्मति से प्रस्तावित किया था और इस चौक नाम जगद्गुरू शंकराचार्य स्वामी स्वरूपानंद जी महाराज के नाम से नामकरण एवं स्तंभ की स्थापना किया जाना प्रस्तावित था । इस प्रस्ताव को सर्वसम्मति से पास करने के पश्चात परिषद ने इस काम को शीघ्रता से पूर्ण करने के लिये विश्वास भी जताया था परंतु 28 माह बीत जाने के बाद भी इस प्रस्ताव की चिंता नहीं किये जाने से अनेक सवाल खड़े हो रहे है और नगर पालिका परिषद इस महत्वपूर्ण तथा आस्था से जुड़े प्रस्ताव के प्रति उदासीनता का परिचय दे रही है इस बात से दुखी होकर विवेकानंद वार्ड के पार्षद राजेश राजू यादव ने मुख्य नगर पालिका अधिकारी को पत्र लिखकर जानना चाहा है कि हमारी धार्मिक आस्था से जुड़े इस प्रस्ताव के प्रति उदासीनता क्यो बरती जा रही है । 
जगद्गुरू शंकराचार्य चौक के नामकरण एवं स्तंभ स्थापना में क्यो हो रही है देरी ? - राजेश  - Seoni News
पार्षद ने अपने पत्र में उल्लेख किया है कि 28 नवंबर 22 को नगर पालिका परिषद सिवनी के साधारण सम्मेलन में छिन्दवाडा चौक का नाम जगतगुरू शंकराचार्य स्वामी स्वरूपानंद जी महाराज के नाम से नामकरण एवं स्तंभ की स्थापना का विषय प्रस्ताव के प्रथम स्थान में रखा गया था जो कि सर्वसम्मति से पारित हुआ था, किंतु आज 28 माह बीत जाने पर भी कार्य प्रारंभ भी नहीं हुआ है।
अपने पत्र के माध्यम से पार्षद ने कहा है कि आगामी परिषद में इस विषय की फाईल को अवलोकन हेतु परिषद के समक्ष रखा जाये और कार्य में क्यों विलम्ब हो रहा है ? विलम्ब का कारण स्पष्ट किया जाये, क्योंकि यह जगतगुरू शंकराचार्य स्वामी स्वरूपानंद जी महाराज की जन्म भूमि एवं सनातन धर्म की आस्था से जुडा हुआ विषय है । पार्षद श्री यादव ने कहा है कि  आगामी हरितालिका (तीजा) पर महाराज श्री का अवतरण दिवस है, उनके अवतरण दिवस के पूर्व इस चौक को भव्यता प्रदान करते हुये प्रस्ताव के अनुसार चौक का विस्तार और नामकरण आवश्यक रूप से पूर्ण करने की चिंता की जाये ।  उन्होंने कहा है कि उक्त कार्य समय सीमा में पूर्ण हो इस हेतु निर्वाचित पार्षदों की एक निगरानी समिति का गठन भी किया जाना आवश्यक होगा। जिससे कार्य को गति प्रदान होगी ।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!