छिंदवाड़ाधर्ममध्यप्रदेशराजनीति
ब्रह्माकुमारी शिवानी दीदी के कार्यक्रम की पोला ग्राउंड दशहरा मैदान में आज
Chhindwara 03 February 2025
बहुत लंबे समय के इंतजार के बाद छिंदवाड़ा वासियों की उत्सुकता को पूरा करने के लिए अध्यात्म की गंगा बहाने के लिए अरावली माउंट आबू राजस्थान से विश्व प्रसिद्ध आध्यात्मिक प्रखर वक्ता बीके शिवानी दीदी छिंदवाड़ा वासियों के समक्ष अपने दिव्य उद्बोधन से खुशियों की स्वर्णिम प्रभात में ज्ञान की किरणें ज्ञान प्रकाश बिखरने उपस्थित होने जा रही हैं। संस्था प्रभारी बीके गणेशी बहन ने बताया की शिवानी दीदी के कार्यक्रम से संबंधित सभी प्रकार की तैयारी पूर्ण की जा चुकी है जिसमें छिंदवाड़ा के सुधि श्रोताओं के लिए बैठक व्यवस्था पूर्ण कर चुके हैं जिसमें बैठक व्यवस्था वि वि आई पी तथा वि आई पी एवं ओपन गेट पास महिला पुरुषों के लिए व्यवस्था की जा चुकी है। प्रात: 6.30 बजे सांस्कृतिक रंगारंग कार्यक्रम कल के आकार देने वाले कलाकारों के द्वारा नृत्य संगीत प्रस्तुत किया जाएगा। उसके पश्चात मुख्य अतिथियों के द्वारा स्वागत भाषण दीप प्रज्वल के पश्चात 7 बजे से 9 बजे तक ब्रह्माकुमारी शिवानी दीदी के दिव्य उद्गार हम सब सुनेंगे। इस कार्यक्रम में शहर के प्रबुद्ध गणमान्य नागरिक उपस्थित रहेंगे, जिसमें जिला प्रशासन ने वाहन पार्किंग के लिए पटेल मंगल भवन श्रीनाथ स्कूल बड़वन डीडीसी कॉलेज इनर ग्राउंड में व्यवस्था कर रखी है। प्रात: 6 बजे से 9.30 बजे तक जिला अस्पताल के सामने से ईएलसी चौक तक यातायात मार्ग ब्लॉक रहेगा। इसी क्रम में संस्कारधानी जबलपुर से पधारी बीके भावना दीदी एवं जिले के सांसद विवेक साहू तथा महापौर विक्रम अहाके तथा नरेश साहू द्वारा पोला ग्राउंड में जाकर व्यवस्था स्थिति का निरीक्षण किया गया।
कमलनाथ व नकुलनाथ ने कहा शिवानी बहन के प्रथम आगमन पर हार्दिक स्वागत
मप्र के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ एवं जिले के पूर्व सांसद नकुलनाथ जी ने प्रेरक वक्ता ब्रह्माकुमारी शिवानी बहन के प्रथम छिन्दवाड़ा आगमन पर हर्ष व्यक्त किया। नेताद्वय ने कहा कि बड़े ही सौभाग्य का विषय है कि उनका सानिध्य व दिव्य वचनों को गृहण करने का अवसर जिले व नगरवासियों को प्राप्त होने जा रहा है।कमलनाथ जी ने अपने संदेश में कहा कि मेरी कर्मभूमि छिन्दवाड़ा जिले की पावन धरा पर ब्रह्माकुमारी शिवानी बहन का हार्दिक स्वागत अभिनन्दन है। उनका सानिध्य व उनके दिव्य वचनों से जिले व नगर की जागरूक जनता को एक नई दिशा प्राप्त होगी। उनके वकतव्य जीवन जीने की कला व मुश्किल हालातों से लडऩे का तरीका बताते हैं। माननीय कमलनाथ जी ने जिले व नगरवासियों से आग्रह किया कि सभी शिवानी बहन के दिव्य वचनों को सुनने अवश्य पहुंचे और उनका अनुसरण भी करें।



