मध्यप्रदेशसिवनी
कक्षा 5वीं एवं 8 वी बोर्ड की परीक्षाएँ 24 फरवरी से, माध्यमिक शिक्षा मंडल ने व्यापक प्रबंध के दिेये निर्देश
Bhopal 09 February 2025
भोपाल यशो:-मध्य प्रदेश में बच्चों की बोर्ड परीक्षाएं जल्द ही शुरू होने जा रही है। जिसको लेकर माध्यमिक शिक्षा मंडल ने तैयारी तेज कर दी है। 5वीं एवं 8वीं की बोर्ड परीक्षाएँ 24 फरवरी से शुरू हो रही है। जिसकी व्यापक तैयारियाँ स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा की जा रही है और परीक्षाओं के आयोजन में छात्रों को सुविधाएँ देने के व्यापक निर्देश दिये गये है । स्कूल शिक्षा विभाग ने परीक्षा का सेंटर स्कूल के 3 किलो के अंदर बनाने के निर्देश शिक्षा विभाग द्वारा दिए गए है।
मध्यप्रदेश बोर्ड की 5वीं और 8वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा में इस बार 24 लाख से अधिक स्टूडेंट्स शामिल होने वाले है। बताते चले की 5वीं कक्षा की परीक्षा 24 फरवरी से 1 मार्च, तो वही 8वीं कक्षा की परीक्षा 24 फरवरी से 5 मार्च तक होंगी। जिसका आयोजन एक ही पाली में किया गया है। परीक्षा दोपहर 2 बजे से 4.30 बजे तक आयोजित की जाएंगी। इस दौरान विद्यार्थियों को 2 घंटे 30 मिनट का समय दिया जाएगा। इस बार परीक्षा में सरकारी व निजी स्कूलों के करीब 24 लाख विद्यार्थी शामिल होंगे।
शिक्षा विभाग ने स्पष्ट निर्देश दिये है कि हर जनशिक्षा केंद्र के तहत 5 केंद्र बनाए जाएंगे। परीक्षा केंद्र स्कूल से तीन किमी के अंदर ही होंगे और एक केंद्र पर 250 से अधिक विद्यार्थी शामिल नहीं होंगे। विशेष परिस्थितियों में राज्य शिक्षा केंद्र को सूचित करते हुए जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी की अनुमति से परीक्षा केंद्रों की संख्या बढ़ाई जा सकेगी। परीक्षा केंद्र उन्ही जगहों को बनाया जाएगा, जहां पानी, बिजली, फर्नीचर, शौचालर की व्यवस्था करने के निर्देश दिये है ।
इस बार परीक्षा के लिए राज्य व जिला स्तर पर नियंत्रण कक्ष भी बनाया जाएगा। परीक्षा से संबंधित कोई भी शिकायत यहां दर्ज कराई जा सकती है। इस संबंध में राज्य शिक्षा केंद्र ने दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं। इसमें निर्देशित किया गया है कि इस बार डिटेंशन पॉलिसी भी लागू होगी।
कक्षा 5वीं व 8वीं की परीक्षा में निर्धारित अर्हकारी अंक प्राप्त नहीं करने वाले विद्यार्थियों को पुन: परीक्षा का अवसर दिया जाएगा। इसके लिए दो माह बाद पुन: परीक्षा आयोजित होगी। पुन: परीक्षा में भी अनुत्तीर्ण विद्यार्थियों को उसी कक्षा में रोके जाने (डिटेंशन पालिसी) का प्रविधान होगा।
प्रत्येक विषय में लिखित परीक्षा 60 अंक का होगा, जिसमें 33 प्रतिशत यानी 20 अंक लाने होंगे। उससे कम अंक लाने वाले बच्चों को पुन: परीक्षा देनी होगी। इसके बाद भी कोई फेल हो जाता है तो उसे उसी कक्षा में रोक लिया जाएगा।







