Sun, 25 Oct 2026 | 10:14:35 AM
Dainik Yashonnati
Breaking News Exclusive
भक्तिमय हुआ वातावरण, हजारों श्रद्धालु कर रहे पुण्य लाभ अर्जित दुर्गा उत्सव समितियों का परिश्रम और समर्पण उत्सव को बनाता है ऐतिहासिक: विधायक दिनेश राय मुनमुन सिवनी में भाजपा ने फूंका ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ अभियान का बिगुल, मंडल स्तर तक बनेगी टोली छिंदवाड़ा में भाजपा की बैठक आज, धर्मेंद्र मिगलानी को जिला संयोजक की जिम्मेदारी सिवनी में टाटा मोटर्स के नए कार शोरूम और वर्कशॉप का शुभारंभ नरवाई जलाई तो खेत की ताकत होगी कमजोर! तीन विकासखंडों में किसानों ने लिया ‘खेत बचाओ’ का संकल्प बगदरी में किसानों ने लिया संकल्प खेत के केले से बना ब्रांड, अब बाजार में चिप्स और नमकीन की पहचान बनाने में जुटीं ज्योति ठाकुर गांव में पहुंचा प्रशासन तो खुलीं समस्याओं की परतें, स्वच्छता में लापरवाही पर नोटिस भोपाल में अभाविप का विद्यार्थी हुंकार प्रदर्शन, ‘अराजकता रोको, लोकतंत्र अपनाओ’ का दिया संदेश भक्तिमय हुआ वातावरण, हजारों श्रद्धालु कर रहे पुण्य लाभ अर्जित दुर्गा उत्सव समितियों का परिश्रम और समर्पण उत्सव को बनाता है ऐतिहासिक: विधायक दिनेश राय मुनमुन सिवनी में भाजपा ने फूंका ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ अभियान का बिगुल, मंडल स्तर तक बनेगी टोली छिंदवाड़ा में भाजपा की बैठक आज, धर्मेंद्र मिगलानी को जिला संयोजक की जिम्मेदारी सिवनी में टाटा मोटर्स के नए कार शोरूम और वर्कशॉप का शुभारंभ नरवाई जलाई तो खेत की ताकत होगी कमजोर! तीन विकासखंडों में किसानों ने लिया ‘खेत बचाओ’ का संकल्प बगदरी में किसानों ने लिया संकल्प खेत के केले से बना ब्रांड, अब बाजार में चिप्स और नमकीन की पहचान बनाने में जुटीं ज्योति ठाकुर गांव में पहुंचा प्रशासन तो खुलीं समस्याओं की परतें, स्वच्छता में लापरवाही पर नोटिस भोपाल में अभाविप का विद्यार्थी हुंकार प्रदर्शन, ‘अराजकता रोको, लोकतंत्र अपनाओ’ का दिया संदेश

कक्षा 5वीं एवं 8 वी  बोर्ड की परीक्षाएँ 24 फरवरी से, माध्यमिक शिक्षा मंडल ने व्यापक प्रबंध के दिेये निर्देश 

Dainik Yashonnati

Dainik Yashonnati / Feb 10, 2025 12:00 am / Post views : 341

कक्षा 5वीं एवं 8 वी  बोर्ड की परीक्षाएँ 24 फरवरी से, माध्यमिक शिक्षा मंडल ने व्यापक प्रबंध के दिेये निर्देश 
शेयर करें:
Bhopal 09 February 2025
भोपाल यशो:-मध्य प्रदेश में बच्चों की बोर्ड परीक्षाएं जल्द ही शुरू होने जा रही है। जिसको लेकर माध्यमिक शिक्षा मंडल ने तैयारी तेज कर दी है। 5वीं एवं 8वीं की बोर्ड परीक्षाएँ 24 फरवरी से शुरू हो रही है। जिसकी व्यापक तैयारियाँ स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा की जा रही है और परीक्षाओं के आयोजन में छात्रों को सुविधाएँ देने के व्यापक निर्देश दिये गये है । स्कूल शिक्षा विभाग ने परीक्षा का सेंटर स्कूल के 3 किलो  के अंदर बनाने के निर्देश शिक्षा विभाग द्वारा दिए गए है। 
मध्यप्रदेश बोर्ड की 5वीं और 8वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा में इस बार 24 लाख से अधिक स्टूडेंट्स शामिल होने वाले है। बताते चले की 5वीं कक्षा की परीक्षा 24 फरवरी से 1 मार्च, तो वही 8वीं कक्षा की परीक्षा 24 फरवरी से 5 मार्च तक होंगी। जिसका आयोजन एक ही पाली में किया गया है। परीक्षा दोपहर 2 बजे से 4.30 बजे तक आयोजित की जाएंगी। इस दौरान विद्यार्थियों को 2 घंटे 30 मिनट का समय दिया जाएगा। इस बार परीक्षा में सरकारी व निजी स्कूलों के करीब 24 लाख विद्यार्थी शामिल होंगे।
शिक्षा विभाग ने स्पष्ट निर्देश दिये है कि हर जनशिक्षा केंद्र के तहत 5 केंद्र बनाए जाएंगे। परीक्षा केंद्र स्कूल से तीन किमी के अंदर ही होंगे और एक केंद्र पर 250 से अधिक विद्यार्थी शामिल नहीं होंगे। विशेष परिस्थितियों में राज्य शिक्षा केंद्र को सूचित करते हुए जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी की अनुमति से परीक्षा केंद्रों की संख्या बढ़ाई जा सकेगी। परीक्षा केंद्र उन्ही जगहों को बनाया जाएगा, जहां पानी, बिजली, फर्नीचर, शौचालर की व्यवस्था करने के निर्देश दिये है । 
 इस बार परीक्षा के लिए राज्य व जिला स्तर पर नियंत्रण कक्ष भी बनाया जाएगा। परीक्षा से संबंधित कोई भी शिकायत यहां दर्ज कराई जा सकती है। इस संबंध में राज्य शिक्षा केंद्र ने दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं। इसमें निर्देशित किया गया है कि इस बार डिटेंशन पॉलिसी भी लागू होगी। 
कक्षा 5वीं व 8वीं की परीक्षा में निर्धारित अर्हकारी अंक प्राप्त नहीं करने वाले विद्यार्थियों को पुन: परीक्षा का अवसर दिया जाएगा। इसके लिए दो माह बाद पुन: परीक्षा आयोजित होगी। पुन: परीक्षा में भी अनुत्तीर्ण विद्यार्थियों को उसी कक्षा में रोके जाने (डिटेंशन पालिसी) का प्रविधान होगा।
प्रत्येक विषय में लिखित परीक्षा 60 अंक का होगा, जिसमें 33 प्रतिशत यानी 20 अंक लाने होंगे। उससे कम अंक लाने वाले बच्चों को पुन: परीक्षा देनी होगी। इसके बाद भी कोई फेल हो जाता है तो उसे उसी कक्षा में रोक लिया जाएगा।

Live

लाइव क्रिकेट Score

Live

दैनिक राशिफल Daily

ज्योतिष

जरूरी खबरें