मध्यप्रदेशव्यापारसिवनी

किसानों में बढ़ा आक्रोश, नेशनल हाईवे 44 में लगाया जाम

पेंच परियोजना नहर से सिंचाई के लिए नहीं मिल रहा था किसानों को पानी
नेशनल हाईवे 44 में वाहनों की लगीं लंबी कतार, राहीगिर होते रहें परेशान अवागमन रहा बाधित

 13 February 2025

सिवनी यशो:- किसान, जनप्रतिनिधि और प्रशासनिक अधिकारी सिंचाई विभाग के अधिकारियों को नहरों में सही समय पर सिंचाई के लिये पानी देने के लिये कह रहे है परंतु सिंचाई विभाग के अधिकारी किसकी नहीं सुन रहे है यहां तक कि किसानों के साथ प्रशानिक अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों को लगातार गुमराह कर रहे है ।

किसानों में बढ़ा आक्रोश, नेशनल हाईवे 44 में लगाया जाम - Seoni News

यहाँ किसानों में आक्रोश बढ़ते जा रहा है । गुरूवार को किसानों ने सिंचाई के लिये पानी न मिलने पर किसानों ने नेशनल हाईवे क्रमांक 44 पर जाम लगा दिया ।

किसानों की मांग है कि पेंच व्यपवर्तन परियोजना माचागोरा की नहर निर्माण में आ रहे व्यवधान को दूर किया जाये तथा सिंचाई के लिए बांकी बखारी क्षेत्र के किसानों को शीघ्र पानी दिया जाये ।

किसानों में बढ़ा आक्रोश, नेशनल हाईवे 44 में लगाया जाम - Seoni News

बांकी बखारी क्षेत्र के किसान लम्बे समय से सिंचाई के लिये पानी की मांग रहे है लेकिन जल संसाधन विभाग के अधिकारियों के द्वारा बार-बार आश्वासन के बाद भी पानी उपलब्ध नहीं कराये जाने के चलते सिंचाई के लिए पानी नहीं मिलने से किसानों का आक्रोश इतना बढ़ गया कि बंडोल थाना क्षेत्र के नेशनल हाईवे 44 राहीवाडा चौक में किया चक्का जाम

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button