छिंदवाड़ामध्यप्रदेशव्यापारसिवनीहेल्थ

बर्ड फ्लू की दहशत : छिंदवाड़ा के सैंपल निगेटिव, पर सतर्कता की सलाह

Chhindwara/Seoni 13 February 2025
छिंदवाड़ा /सिवनी यशो:- पड़ोसी जिले छिंदवाड़ा में बर्ड फ्लू की खबर से सिवनी जिले में खलबली मच गयी थी। छिंदवाड़ा में बर्ड फ्लू की आशंका के चलते बडी संख्या में अंडों को नष्ट करने के साथ चिकिन मटन के विक्रय पर प्रतिबंध लगा दिया गया था । इस प्रकार की जानकारी सामने आने के बाद सिवनी जिला प्रशासन के निर्देश पर पशुपालन एवं डेयरी विभाग ने अनेक स्थानों से सैंपल लेकर जांच के लिए भोपाल भेजे हैं। भोपाल से रिपोर्ट आने का इंतजार किया जा रहा है। पशुपालन एवं डेयरी विभाग ने लोगों से बर्ड फ्लू को लेकर फिलहाल सावधानी बरतने के लिये कहा था परंतु यह बड़ी राहत की बात है कि छिंदवाड़ा जिले मे बर्ड फ्लू की आशंका के बाद जो सैंपल जाँच के लिये भेजे थे वे निगेटिव पाये गये । छिंदवाड़ा जिले में बर्ड फ्लू की आशंका इसलिये की जा रही थी कि यहां बड़ी संख्या में पक्षियों की आसामन्य मौत हो रही थी ।

पक्षियों की आसामान्य मौत के चलते छिंदवाड़ा जिला प्रशासन ने सतर्कता बरतते हुए जांच के लिए सैंपल एकत्र किए थे। पशु चिकित्सा विभाग की टीमों ने विभिन्न पोल्ट्री फार्म और प्रभावित क्षेत्रों से नमूने लेकर उन्हें राज्य स्तरीय लैब में जांच के लिए भेजा था।
रिपोर्ट में कोई संक्रमण नहीं जांच रिपोर्ट के अनुसार, सभी सैंपल निगेटिव पाए गए हैं। छिंदवाड़ा जिला पशु चिकित्सा अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि फिलहाल जिले में बर्ड फ्लू का कोई खतरा नहीं है, लेकिन सतर्कता अभी भी बरती जाएगी।

छिंदवाड़ा में बर्ड फ्लू की आशंका से प्रशासन ने चिकिन मटन के विक्रय में प्रतिबंध लगाते हुये पोल्ट्री फार्म के सैंपिल जाँच के लिये एकत्रित कर भेजे थे । छिंदवाड़ा से प्राप्त जानकारी के अनुसार सिवनी में भी पशुचिकित्सा विभाग ने सतर्कता के तौर पर पोल्ट्री फार्म एवं बिल्लियों के सैंपल लेकर जाँच के लिये भेजते हुये आमजनों से सावधानी बरतने को कहा था ।

बर्ड फ्लू की दहशत के कारण सिवनी में चिकिन मटन के विक्रय स्थलों पर भीड़ भाड़ कम हो गयी है और इस व्यापार पर विपरीत असर पड़ा है । हालांकि अभी सिवनी से भेजे गये सैपिलों की जौच के संबंध मे ंकोई जानकारी सामने नहीं आयी है । आमजनों को सावधानी बरतना की सलाह दी जाती है ।

छिंदवाड़ा :बर्ड फ्लू की संभावना के चलते प्रशासन सतर्क, मटन मार्केट में कार्यवाही

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button