WhatsApp Image 2026-03-17 at 4.22.34 PM (1)
धर्मसिवनी

माँ ज्वाला देवी सिद्ध पीठ में सुंदरकांड एवं हनुमान चालीस पाठ के 76 वें सप्ताह भक्ति और श्रद्धा के साथ संपन्न

Seoni 16 February 2025
सिवनी यशो:- भैरोगंज परतापुर रोड में स्थित आदिशक्ति ज्वाला देवी सिद्ध पीठ आस्था और श्रद्धा का प्रमुख ऐसा केन्द्र बन गया है कि श्रद्धा भक्ति और आस्थावान इस मंदिर में अपनी मनोकामना पूर्ति के साथ मानसिक और आत्मिक शांति के लिये बड़़ी संख्या में विश्वास के साथ पहुँच रहे है और उनका विश्वास भी माँ ज्वाला देवी के आशीर्वाद से दृढ़़ हो रहा है । इस शक्ति पीठ में भक्ति और श्रद्धा के साथ हर शनिवार को सुंदरकांड एवं हनुमान चालीसा का संगीतमय पाठ किया जाता है, यह क्रम पिछले 76 सप्ताह से निरंतर किया जा रहा है । सुंदरकांड और हनुमान चालीसा के पाठ के साथ समाज के बीच सकारात्मक विचारों का प्रेषित करने का भी यह प्रमुख केन्द्र के रूप में पहचान बना रहा है । 

माँ ज्वाला देवी सिद्ध पीठ में सुंदरकांड एवं हनुमान चालीस पाठ के 76 वें सप्ताह भक्ति और श्रद्धा के साथ संपन्न - Seoni News

धर्म और आस्था के इस केन्द्र से इस समय विद्यार्थियों के लिये हनुमान जी की उपासना कर अपने मन को एकाग्र कर रहे है । इस धार्मिक स्थान से  संदेश दिया गया और मोबाइल के अधिक उपयोग न करने की सलाह बहुत असरकारक रही है मंदिर में सुंदरकांड एवं हनुमान चालीसा में विद्यार्थी वर्ग की संख्या में आशातीत वृद्धि इस संदेश के सकारात्मक असर को दर्श रहा है । सुंदरकांड एवं हनुमान चालीसा पाठ के 76 वें सप्ताह विद्यार्थियों की उपस्थिती बहुत अधिक रही । 
यहाँ बता दें कि सिवनी नगर के उप नगरीय क्षेत्र भैरोगंज परतापुर रोड में स्थित श्री मां आदिशक्ति ज्वाला देवी सिद्ध पीठ मंदिर में लगातार 76 सप्ताह से प्रत्येक शनिवार को युवाओं एवं मातृशक्ति द्वारा सास्वर भक्तिमय सुंदरकांड एवं हनुमान चालीसा का पाठ किया जा रहा है । श्रद्धा एवं भक्ति के इस अनुपम संगम की विशिष्टता यह है कि इस साप्ताहिक मिलन के दौरान जागरूकता और तात्कालिक विषयों पर चर्चा भी की जाती है ।

माँ ज्वाला देवी सिद्ध पीठ में सुंदरकांड एवं हनुमान चालीस पाठ के 76 वें सप्ताह भक्ति और श्रद्धा के साथ संपन्न - Seoni News
  मंदिर समिति के शुभम राजपूत ने बताया कि सुंदरकांड एवं हनुमान चालीसा की नियमित्ता के अभिनव प्रयास ने इसकी ख्याति बढ़ा दी है और इस टीम का निरंतर विस्तार हो रहा इसमें पड़ोसी जिलों के साथ अन्य राज्यों के भक्त भी जुड़ रहे है । नवयुवकों के द्वारा सास्वर सुंदरकांड पाठ एवं हनुमानजी चालीसा का पाठ भक्तिमय वातावरण का निर्माण कर रहा है । इस आयोजन में मातृशक्ति की उपस्थिती भी निरंतर बढ़ते जा रही है ।शनिवार को 76 वें सप्ताह के आयोजन में मुख्य यजमान रोहिम बघेल परतापुर रहे । भक्तिभाव से संपन्न आयोजन के पश्चात महाभोग का वितरण किया गया ।  भक्ति और श्रद्धा के साथ पाठ के पश्चात महाप्रसाद वितरण एवं भंडारा भी यजमानों के सहयोग से किया जाता है ।

सिद्ध पीठ ज्वाला देवी मंदिर समिति द्वारा प्रति शनिवार होने वाले सुंदरकांड पाठ में मुख्य रूप से जो भी अपने नाम से पाठ कराना चाहता है, वह यजमान बनने के लिए मंदिर समिति से संपर्क कर सकता है। आने वाले शनिवारों को विशेष बनाने के लिये युवाओं एवं मातृशक्ति में भारी उत्साह का वातावरण है । समिति ने श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थिति का आग्रह है।

 

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!