WhatsApp Image 2026-03-17 at 4.22.34 PM (1)
छिंदवाड़ामध्यप्रदेश

जीवन में जितना संघर्ष होगा सफलता की मंजिल उतनी करीब होगी: विनोद तिवारी

बीएसडब्ल्यू एमएसडब्ल्यू के स्टूडेंट ने व्यक्तित्व विकास और नेतृत्व क्षमता की जानी बारीकियां

Chhindwara 16 February 2025
छिंदवाड़ा यशो:- जीवन में जितना संघर्ष होगा सफलता की मंजिल उतनी करीब होगी।आपको अपना लक्ष्य प्राप्त करने कठिन परिश्रम करना होगा।उक्त बाते रविवार को पी जी कॉलेज छिंदवाड़ा में मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद की बीएसडब्ल्यू एमएसडब्ल्यू की क्लास में राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त शिक्षा विद एवम परामर्शदाता विनोद तिवारी ने युवाओं से कही।उन्होंने कहा की आज युवा थोड़ा सा सक्सेस होने से चूक जाते है तो तुरंत तनाव में आ जाते है और कभी कभी तो आत्महत्या जैसे गलत कदम भी उठा लेते है जो समस्या का समाधान कदाचित नही हो सकता।

होना तो ये चाहिए की तनाव के समय संयमित रहे योग ध्यान प्रणायाम से अपने आप को जोड़े और लक्ष्य हासिल करने पूरे मन से प्रयास करे सफलता अवश्य मिलेगी।रविवार की मोटीवेशनल क्लास में जन अभियान परिषद के जिला समन्वयक अखिलेश जैन के कुशल मार्गदर्शन में सभी युवाओं को व्यक्तित्व विकास और नेतृत्व क्षमता विषय पर मार्गदर्शन देते हुए राज्य स्तरीय प्रशिक्षित मास्टर ट्रेनर एवम मेंटर्स लता नागले ने युवाओं को लीडरशिप के गुण बताए।एवम सेवाभावी कार्यों से अपनी पहचान बनाकर समाज उत्थान में अपने योगदान की बात कही।

विधिक सेवा में प्रशिक्षित परामर्शदाता श्रीमती तृप्ति सिंह ने जीवन के हर मोड़ में कानूनी ज्ञान से अपने आप की एवम समाज को जागरूक करने का एवम विधिक साक्षरता के लिए लोगो को न्याय दिलाने का अच्छा प्लेटफार्म बताया। मेंटर अशीष साहू में सभी बीएसडब्ल्यू एमएसडब्ल्यू के स्टूडेंट को प्रोजेक्ट कार्य एवम असाइमेंट को समय पर पूरा करने की बात कही।इस अवसर पर सभी बीएसडब्ल्यू एमएसडब्ल्यू के स्टूडेंट ने अपने स्वयं के बारे में एवम मध्यप्रदेश के संदर्भ में विचार रखे।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!