WhatsApp Image 2026-03-17 at 4.22.34 PM (1)
मध्यप्रदेशराजनीतिसिवनी

जनता भाजपा के भ्रष्टाचार से त्रस्त, मंत्री अनर्गल बाते कर भटका रहे ध्यान – रजनीश

छपारा एवं धनौरा ब्लाक कांग्रेस की बैठक ली केवलारी विधायक ठाकुर रजनीश सिंह ने 

Seoni 17 February 2025
सिवनी यशो:- रविवार16 फरवरी  को मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश एवं जिला कांग्रेस कमेटी के मार्गदर्शन में केवलारी विधानसभा क्षेत्र के छपारा ब्लॉक एवं धनौरा ब्लॉक में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव एवं मध्य प्रदेश के सह प्रभारी पूर्व विधायक आनंद चौधरी की अध्यक्षता में विशिष्ट अतिथि मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महामंत्री एवं सिवनी जिला प्रभारी विधायक सोहन वाल्मीकि, जिला कांग्रेस सहप्रभारी विवेक अवस्थी  एवं कांग्रेस जिलाध्यक्ष राजकुमार खुराना की उपस्थिति केवलारी विधायक ठाकुर रजनीश सिंह ने कांग्रेस कार्यकत्ताओं की संगठनात्मक बैठक ली । 
बैठक के आयोजन में सर्वप्रथम अतिथियों ने महात्मा गांधी जी के छाया चित्र में पुष्प माला अर्पित दीप प्रज्वलित कर बैठक प्रारम्भ किया। तत्पश्चात केवलारी विधायक ठा.रजनीश हरवंश सिंह  एवं पदाधिकारियों ने समस्त अतिथियों का साल श्रीफल एवं पुष्प माला पहनाकर आत्मीय स्वागत किया। तत्पश्चात बैठक के आयोजन में विधायक ठा.रजनीश हरवंश सिंह ने जिले में संगठन को मजबूत करने के लिए उपस्थित कांग्रेस जनों से सुझाव मांगे । 
 बैठक में उपस्थित कार्यकत्ताओं को सम्बोधित करते हुए वर्तमान में देश की जनता भाजपा के भ्रष्टाचार से त्रस्त है चुनाव में किये गये वादो को पूरा करने में उनकी कोई रूचि नहीं है। महत्वपूर्ण पदों में बैठे भाजपा के मंत्री अनर्गल बाते कर लोगो का ध्यान देश के प्रमुख मुद्दो से मंहगाई, गरीबी, भुखमरी, किसानों की समस्या, महिलाओं की प्रताडऩा, भ्रष्टाचार से हटाना चाहते है, केन्द्रीय ग्रहमंत्री अमित शाह द्वारा संविधान रचियता डॉ. भीमराव अम्बेडकर बाबा साहेब जी का संसद में अपमान किया गया, यह बात कांग्रेस के प्रत्येक कार्यकर्ता को लोगो तक पंहुचाना चाहिये।
अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव एवं मध्य प्रदेश के सहप्रभारी श्री आनंद चौधरी जी एवं जिला प्रभारी श्री सोहन वाल्मीकि जी ने एवं जिला कांग्रेस अध्यक्ष राजकुमार खुराना जी ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को संबोधित कर अधिक से अधिक लोगो को कांग्रेस पार्टी की विचारधारा से जोडऩे की बात कही, यदि भारत देश को सशक्त, समृद्ध,शक्तिशाली देखना चाहते है तो सत्ता में कांग्रेस की वापसी जरूरी है
बैठक के आयोजन में ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष छपारा जयकेश पटेल, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष धनौरा आदित्य नारायण सिंह बघेल, यूथ कांग्रेस जिलाध्यक्ष देवेन्द्र ठाकुर, सेवादल जिलाध्यक्ष मुबारक खान एनएसयुआई जिलाध्यक्ष धनंजय चंदेल,जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष गण गुलाब साहू , आरिफ मोहम्मद खान, रमेश चौहान, आदित्य पटेल,राजेन्द्र जैन, मुकेश जैन, अनीक मोहम्मद खान, हर्षवर्धन सिंह लकी बघेल, डब्लू खान समेत संबंधित ब्लॉक के प्रदेश एवं जिला पदाधिकारी, ब्लॉक संगठन मंत्री, मोर्चा, संगठन, विभाग व प्रकोष्ठ एवं युवा कांग्रेस, एन.एस.यू.आई. महिला कांग्रेस, समेत समस्त मंडलम, सेक्टर,बूथ कांग्रेस के पदाधिकारीगण की उपस्थिति रही।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!