Seoni 17 February 2025
सिवनी यशो:- विगत काफी दिनो से थाना कोतवाली के बारापत्थर क्षेत्र में नवनिर्मित मकानों से सामान बोरी जाने की सूचना मिलने पर चोरी की घटनाओं पर अंकुश एवं नियंत्रण करने के लिये वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश एवं मार्गदर्शन में कोतवाली प्रभारी सतीश तिवारी के नेतृत्व में टीम गठित की गई।
आवेदक राकेश साहू पिता सरेश साहू निवासी शास्त्री वार्ड के एनआर सिटी में नवनिर्मित मकान से 31 जनवरी को लोहे की 16 सेंटिग प्लेट चोरी जाने की सूचना पर थाना कोतवाली मे अप.क्र 82/25 धारा 303 (2) बीएनएस का कायम कर विवेचना के दौरान संदेह के आधार पर बबरिया रोड निवासी दो विधि उल्लघन कारी बालक से पूछताछ की गई जिनसे चोरी करना कबूल किया जिनसे चोरी गई सेंटिग के अलावा पुटटी मिक्चर मशीन एवं लोहे की लाडर को चोरी के संदेह पर धारा 35 (14) बीएनएसएस / 303(2) बीएनएस में जप्त किया गया। ।
जप्त सामग्री 13 नग सेंटिंग प्लेट, पुटटी मशीन एवं चौरस पाईप की लोहे की लार्डर ।





