छिंदवाड़ामध्यप्रदेश

छिंदवाड़ा में 35 गिद्धों की संख्या में हुई वृद्धि

 Chhindwara 19 February 2025

छिन्दवाड़ा यशो:- प्रदेश व्यापी गिद्धों की गणना के प्रथम चरण में छिंदवाड़ा जिले के अंतर्गत वन क्षेत्र में प्रथम दिवस 17 फरवरी को तीनों मंडलों में गणना में पश्चिम छिंदवाड़ा वनमंडल की परिक्षेत्र तामिया एवं पूर्व मंडल की रेंज छिंदी , अमरवाड़ा,पूर्व हरई, पश्चिम हरई एवं पश्चिम बटका में विभिन्न प्रजाति के वयस्क तथा अवयस्क कुल 92 गिद्ध पाए गए इसी प्रकार गणना के द्वितीय दिवस 18 फरवरी को विभिन्न प्रजाति की 89 वयस्क तथा 5 अवयस्क कुल 84 गिद्ध पाए गए , 19 फरवरी को विभिन्न प्रजाति के 102 वयस्क तथा 14 अवयस्क कुल 116 गिद्ध पाए गए। तीनों दिनों की गणना के बाद छिंदवाड़ा वनव्रत के अंतर्गत 116 गिद्ध की संख्या पाई गई जबकि विगत वर्ष तीनों दिवस की गणना अनुसार 81 गिद्ध की संख्या पाई गई थी इस प्रकार 35 गिद्धों की संख्या में वृद्धि पाई गई है।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button