छिंदवाड़ामध्यप्रदेशराजनीति

हिन्दुत्व की पहचान, देश के अभिमान हैं शिवाजी

जिला क्षत्रिय मराठा समाज ने धूमधाम से मनाई छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती

Chhindwara 19 February 2025
छिन्दवाड़ा यशो:- मराठा साम्राज्य के संस्थापक महान योद्धा छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती बुधवार को जिला क्षत्रिय मराठा समाज ने स्थानीय शिवाजी चौक पर धूमधाम से मनाई। एक दिन पूर्व स्मारक स्थल पर आकर्षक साज सज्जा एवं रोशनी की गई। वहीं भगवा ध्वज फहराया गया। सुबह 9 बजे शिवाजी चौक स्थित प्रतिमा के समक्ष सभी मराठा बंधु, महिलाएं एवं बच्चे शामिल हुए। छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलित कर विधि-विधान से पूजन किया। कार्यक्रम में उपस्थित मराठा बंधुओं और मातृशक्तियों ने फूल माला अर्पण कर शिवाजी महाराज को नमन किया। इस दौरान वरिष्ठों ने अपने वक्तव्य में बताया कि शिवाजी राजे भोसले भारत के महान योद्धा एवं रणनीतिकार थे।

उन्होंने ही पश्चिम भारत में मराठा साम्राज्य की नींव रखी थी। 19 फरवरी 1630 को पुणे के शिवनेरी दुर्ग में जीजाबाई और शाहजी भोंसले के घर शिवाजी का जन्म हुआ था। वक्ताओं ने शिवाजी महाराज के शौर्य जीवन पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में सामाजिक बंधु एवं महिला शक्ति उपस्थित रहीं। मराठा समाज के जिला अध्यक्ष प्रवीण काटकर ने बताया कि पूजन पाठ के पश्चात मराठा समाज के युवाओं ने जोश के साथ हाथ में केशरिया ध्वज लेकर जय भवानी जय शिवाजी के नारे लगाए। जिला अध्यक्ष श्री काटकर ने बताया कि बुधवार की ही शाम को 6 बजे से चंदनगांव स्थित पवार मंगल भवन में बच्चों के सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सांसद विवेक साहू उपस्थित रहे। मराठा समाज के महिला नगर अध्यक्ष श्वेता ताठे ने बताया कि पवार मंगल भवन में बच्चों की नृत्य एवं फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता हुई जिसमें बच्चों ने बढ़-चढकऱ हिस्सा लिया। वहीं उपस्थित सामाजिक बंधुओं के लिए उपहार कूपन योजना भी रखी गई थी जिसका जिसका लकी ड्रा निकाला गया। कार्यक्रम का संचालन सुनील बनारसे ने किया।

हिन्दुत्व की पहचान, देश के अभिमान हैं शिवाजी - Seoni News

छत्रपति शिवाजी मंडल ने मनायी जयंती

छत्रपति शिवाजी मंडल छिन्दवाड़ा द्वारा प्रतिवर्ष अनुसार वर्ष भी छत्रपति शिवाजी जयंती का आयोजन बड़े ही धूमधाम से दिनांक 19 फरवरी 2025 दिन बुधवार को स्थानीय छत्रपति शिवाजी चौक ;ई.एल.सी. के पास छिन्दवाड़ा में किया गया । मंडल के अध्यक्ष अक्षय ओक्टे ने बताया कि छत्रपति शिवाजी जयंती के अवसर पर सम्मान समारोह नरेंद्र मोहरे के नेतृत्व में किया गया जिसमें सभी वर्गों के समाज सेवी, देशप्रेमी व धर्म प्रेमी बंधुओं का फूल माला और गमछा पहनकर सम्मान किया गया और मंडल ने 20 फरवरी को विशाल भंडारा के आयोजन किया गया है। जो कि प्रात: 11 बजे से प्रारंभ होकर शाम 7 बजे तक रहेगा इसमें सभी जिलेवासियों को आमंत्रित किया जिसमें नरेन्द्र पटेल, प्रशांत साहू एवं मंडल के अध्यक्ष अक्षय ओक्टे, विशाल सूर्यवंशी, मनीष डेहरिया, अभिषेक डोईफोडे, मयंक कपाले, मिलन पटेल, अर्चित दाढ़े, दादा ठाकुर, यश गुप्ता, कपिल जैन, सूरज दुबे, बिज्जू राणा, शिवम् कपाले, शिव राउत, अक्षय राउत ने सभी शहरवासियों को इस कार्यक्रम में उपस्थित होने की अपील की है ।

भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा ने शिवाजी जयंती मनाई

हिन्दुत्व की पहचान, देश के अभिमान हैं शिवाजी - Seoni News

भारतीय जनता पार्टी पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिला छिंदवाड़ा के द्वारा छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती के अवसर पर शिवाजी चौक स्थित उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर हर्ष उल्लास के साथ मनाई गई। इस अवसर पर पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिलाध्यक्ष जगेन्द्र अल्डक और नगर मंडल तीन अध्यक्ष नवीन बारस्कर ने उनके व्यक्तित्व और कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए उनके बताए मार्ग पर चलने की बात कही । शिवाजी महाराज का जीवन देश में हिंदवी साम्राज्य की स्थापना हेतु समर्पित था। इस अवसर पर पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिलाध्यक्ष जगेन्द्र अल्डक, नगर मंडल तीन अध्यक्ष नवीन बारस्कर, भाजपा नेता पंकज पाटनी, चंदू देवरे, मोरेश्वर हिवसे, वामन साबले, रवि मालवी, मनीष निर्मलकर, हरनाम सिंग भट्टी, वंदना विश्वकर्मा, श्रध्दा जैन, बबलू पराते, मयूर पटेल, विकास जामकर, गोपाल पटेल, मोहित बुनकर, यश गुप्ता, विश्वेंद्र बैंस, विकास जामकर, सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।

महात्मा फुले शिक्षण समिति ने मनाई शिवाजी जंयती

 ईएलसी चौक पर महात्मा फुले समाजिक शिक्षण समिति के द्वारा शिवाजी की मुर्ति पर माल्यार्पण किया गया समिति के संयोजक राजेश दोडके जी ने कहा कि पिछडा वर्ग के महापुरुष महात्मा फुले ने सर्वप्रथम राजगढ जाकर अपने साथियो के साथ जाकर शिवाजी की समाधी खोजी थी व 19 फरवरी 1869मे प्रथम भव्य शिव जंयती महात्मा फुले द्वारा पुणे मै मनाई गघ्ई थी इस अवसर पर समिति से नामदेव सरोदे मरोतीराव चरपे अशोक अम्बाडकर राजेश भगत सहादेव बन्नाईत अरुण घोरसे जित्तू सेमेकार अल्केश चरपे उपस्थित थे।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button