छिंदवाड़ामध्यप्रदेश
निगम सभाकक्ष में आयोजित हुई योजनाओं की कार्यशाला
Chhindwara 01 March 2025
छिंदवाड़ा यशो:- नगर निगम सभाकक्ष में शनिवार को विभिन्न पदों से अवर सचिव पद में पदोन्नति हेतु अधिकारियों की प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यशाला में केंद्रीय सचिवालय, रेलवे बोर्ड सचिवालय एवं अनुभागीय अधिकारियों ने शिरकत की। इस कार्यशाला में निगम के विभिन्न शाखा प्रभारियों ने अपने अपने विभाग की योजनाओं की विस्तृत जानकारी साझा की।
इस दौरान मुख्य रूप से प्रधानमंत्री आवास योजना, अमृत योजना, मुख्यमंत्री जनकल्याण योजना संबल एवं भवन संनिर्माण कर्मकार मंडल योजना की जानकारी दी गई। कार्यशाला में नगर निगम महापौर विक्रम अहके, नगर निगम आयुक्त चंद्रप्रकाश राय सहित उपयंत्री एवं विभिन्न शाखा के शाखा प्रभारी उपस्थित रहे।




