WhatsApp Image 2026-03-17 at 4.22.34 PM (1)
छिंदवाड़ामध्यप्रदेश

सफल वीडियोग्राफर बनने के टिप्स दिये कलेक्टर ने

छिंदवाड़ा कलेक्टर शीलेंद्र सिंह का एक और नवाचार
पर्यटन व होम स्टे प्रमोशन के लिए वीडियोग्राफरों के साथ मीटिंग

Chhindwara 01 March 2025
छिंदवाड़ा यशो:- नवाचारों के लिए पूरे प्रदेश में अलग पहचान रखने वाले छिंदवाड़ा कलेक्टर शीलेंद्र सिंह ने शनिवार को एक और नवाचार किया। उन्होंने मध्य प्रदेश टूरिज्म बोर्ड द्वारा विकसित किए गए पर्यटन ग्रामों, वहां बने होम स्टे और छिंदवाड़ा के पर्यटन स्थलों का प्रचार-प्रसार करने के लिए वीडियोग्राफरों के साथ मीटिंग की। साथ ही युवा वीडियोग्राफरों को जीवन में आगे बढऩे के लिए महत्वपूर्ण टिप्स दिए। शिक्षाप्रद किस्से सुनाते हुए कलेक्टर श्री सिंह ने युवा वीडियोग्राफरों का हौसला बढ़ाया। कलेक्ट्रेट के मिनी सभाकक्ष में टूरिज्म प्रमोशन के लिए हुई मीटिंग में जिला पुरातत्व, पर्यटन एवं संस्कृति परिषद के नोडल अधिकारी बलराम राजपूत, पर्यटक प्रबंधक गिरीश लालवानी उपस्थित थे।
कलेक्टर शीलेंद्र सिंह ने युवा फोटो व वीडियो ग्राफरों से कहा कि जिले में तामिया-पातलकोट, देवगढ़ के साथ कई प्राकृतिक स्थान हैं, जहां पर शानदार तरीके से प्रीवेडिग शूट हो सकता है। सांगाखेड़ा की पहाडिय़ों व चिलख की अतिसुंदर घाटियों को जिक्र करते हुए श्री सिंह ने कहा कि इन स्थानों के साथ टूरिज्म बोर्ड द्वारा विकसित किए गए होम स्टे में भी शूट किया जा सकता है। इन स्थानों की विजिट करने का सुझाव उन्होंने दिया।

चीड़ पाइंट, सप्तधारा व झिंगरिया में मिलेगी सशर्त अनुमति

युवा फोटो व वीडियो ग्राफरों ने कलेक्टर शीलेंद्र सिंह को बताया कि चीड़ पाइंट, सप्तधारा व झिंगरिया में फोटो शूट के लिए कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ता है। इस पर कलेक्टर श्री सिंह ने इन स्थानों पर स्वच्छता रखने व सुरक्षित तरीके से फोटो शूट करने का सुझाव दिया। उन्होंने कहा कि प्रीवेडिग शूट के लिए वन विभाग के माध्यम से सशर्त अनुमति दिलवाई जाएगी।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!