सिवनी

नदी में बहा व्यक्ति दूसरे दिन शव मिला घटना स्थल के समीप

Seoni 03 March 2025

सिवनी यशो:- गत शनिवार को सिवनी जिले के उगली थाना क्षेत्र अंतर्गत हिर्री बैंगनगंगा संगम घाट पर क्षमता से अधिक व्यक्तियों एवं दुपहिया वाहनों की संख्या होने से नाव के पलटने से चार व्यक्ति नदी में बह गये थे तीन व्यक्तियों ने तैरकर अपनी जान बचा ली एक व्यक्ति गंगाराम पंचेश्वर का दो दिन बाद पुलिस और बचाव दल को शव मिला । शनिवार को घटित घटना के पश्चात एसडीआरएफ के द्वारा नदी में बहे व्यक्ति को खोजा गया परंतु वह नहीं मिला था रविवार को पुन:व्यक्ति को तलाशने के लिये जब पुलिस दल एवं एसडीआरएफ के जवान पहुँचे तो शव घटना स्थल के समीप ही प्राप्त हो गया ।
उगली थाना प्रभारी एस गोदेवार से प्राप्त जानकारी के अनुसार रविवार को 6- 6:30 बजे घटनास्थल पर पहुंचकर फिर से शव को ढूंढने का कार्य आरंभ किया तो वाटर बोट में एसडीआरएफ की सुरक्षा वीरों ने नदी में अपनी बोट घूमा कर पानी में हलचल की तब मृतक का शव पानी के ऊपर आ गया ।

इसके बाद मृतक व्यक्ति का पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया गया, इस प्रकार जिस स्थान पर मृतक व्यक्ति डूबा था, उसी जगह पर शव गहरे पानी में जाने की वजह से बहुत मशक्कत के बाद आखिर उगली पुलिस को सफलता प्राप्त हुई ।

लेकिन इस प्रकार की घटना और असमय व्यक्ति को अपनी जान गवाना पड़ा जिसको लेकर स्थानीय लोगों में रोष व्याप्त है, की आए दिन इस प्रकार की घटनाएं इस संगम स्थल पर देखने को मिलती है, जिसको लेकर शासन प्रशासन गंभीर दिखाई नहीं देता।

पिंड दान के लिये आते है दूर- दूर से श्रद्धालु गण

बैनगंगा के इस घाट को ं तीर्थ स्थल के रूप में मान्यता है यहाँं पिंडदान के लिए आसपास एवं निकट जिलों के भारी मात्रा में श्रद्धालु गण आते हैं,प्रतिवर्ष इस संगम स्थल पर बहुत बड़े संगम मेले का भी आयोजन किया जाता है, जिसको केवलारी जनपद पंचायत के अंतर्गत ठेका भी दिया जाता है, लेकिन किसी भी प्रकार से इस दार्शनिक स्थल पर उचित घाट की व्यवस्था नहीं है और न ही जहां पर यह हादसा हुआ उस नवघाट में किसी प्रकार के कोई सुरक्षा की गाइडलाइन के लिए कोई निर्देश बोर्ड लगाये गये । लोग इधर से उधर आवागमन के लिए सिंघाड़ा तोडऩे वाली लकड़ी से बनी डोंगा नाव का इस्तेमाल करते हैं, जिसमें यह जो हादसा हुआ इसका मुख्य कारण क्षमता से अधिक लोग थे,नाव में चार व्यक्ति और दो मोटरसाइकिल की वजह से अधिक लोड होने के कारण नाव बीच धार में जाकर पलट गई जिससे एक युवक को अपनी जान गवांना पड़ा,जिसको लेकर बालाघाट और सिवनी दोनों जिलों व क्षेत्रिय लोगों में रोष व्याप्त है ।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button