सिवनी यशो:- आगामी 17 मार्च से 23 मार्च तक नगर के बरघाट रोड स्थित नंदीकेश्वर धाम परशुराम भवन दर्शिका लांन में अखिल ब्रम्हाण्ड नायिका करूणामयी श्रीमाता भगवती राजराजेश्वरी त्रिपुरसुंदरी एवं ब्रह्मलीन प्रात: स्मरणीय द्विपीठाधीश्वर जगद्गुरू शंकराचार्य स्वामी स्वरूपानंद सरस्वती जी महाराज के कृपापात्र जगद्गुरू शंकराचार्य स्वामी प्रज्ञानानंद सरस्वती जी महाराज के मुखारबिंद से अष्टोत्तर श्रीमद भागवत कथा अमृत प्रवाह किया जायेगा ।
आयोजन समिति पूज्य प्रज्ञानानंद जी महाराज के मुखारबिंद से संपन्न होने वाली इस अमृतमयी कथा के भव्य आयोजन को लेकर व्यापक तैयारियों में जुटी है ।
स्वामी प्रज्ञानानंद जी महाराज धर्म का आलोक पूरे सनातन समाज में प्रवाहित कर रहे है हम जिलेवासियों के लिये उनका अपार स्नेह होने के कारण हम पर वह विशेष कृपा करते हुये पुण्य प्रदान करने वाली अष्टोत्तर भागवत कथा में व्यासकत्व प्रदान करने पधार रहे है । भक्तिमय इस आयोजन में समस्त सनातनधर्मियों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थिती का आग्रह आयोजन समिति द्वारा किया गया है ।



